मुख्य पृष्ठव्यापार

Bharat Petroleum क्‍या युद्ध के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल का संकट हो गया है? BPCL ने की स्थिति स्‍पष्‍ट, फैक्‍ट चेक के लिए जारी किया नंबर   

Bharat Petroleum न्‍यूज डेस्‍क। इजराइल और अमेरिका की तरफ से ईरान पर किए गए हमले और जवाबी कार्यवाही में ईरान की तरफ से तेल उत्‍पादक खाड़ी देशों पर हमले से दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर भारत पर पड़ने की खबरों पर भारत पेट्रोलियम लिमिटेड ने बयान जारी किया है।

क्‍या भारत में पेट्रोल- डीजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है

खड़ी देशों में युद्ध का भारत में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर असर पड़ा है। सोशल मीडिया में आ रही इस तरह की खबरों को भारत पेट्रोलियम में अफवाह करार दिया है। कंपनी ने ऐसी खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है।

क्‍या है भारत में पेट्रोल डीजल के स्‍टॉक की स्थिति

इस संबंध में BPCL की तरफ से  सोशल मीडिया में किए गए पोस्‍ट में कंपनी ने बताया है कि भारत में ईंधन का प्रर्याप्‍त भंडार है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्‍य रुप से चल रही है।

अफवाहों पर ध्‍यान न देने की अपील

कंपनी ने अपने पोस्‍ट में कहा है कि BPCL पूरी तरह एक्टिव है और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्‍यान न देने की अपील की है।

पेट्रोल पंपों पर भीड़

बताया जा रहा है कि पेट्रोल- डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गई है। BPCL ने आपूर्ति सामान्‍य होने की  जानकारी देते हुए लोगों से पेट्रोल पंप पर भीड़ न लगाने की अपील की है। लोगों से अफवाहों से बचने के लिए आधिकारिक स्रोत से ही जानकारी लेने की अपील की है।

तथ्‍यों की पुष्टि के लिए इस नंबर पर करें वाट्एसएप

BPCL ने सोशल मीडिया में किए पोस्‍ट में एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है। यह नंबर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पीआईबी  प्रेस इंफारमेंस ब्‍यूरो का है। कंपनी ने कहा कि तथ्‍यों की जांच के लिए व्हाट्सएप: +91 8799711259 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  बेटियों को 1.5 लाख रुपए देगी विष्णु सरकार: वित्त मंत्री चौधरी ने बताया इन्हें मिलेगा लाभ, जानिए क्या है पात्रता

NCIBHQ ने जारी की चेतावनी

National Crime Investigation Bureau ने अफवाहों को लेकर चेतावनी जारी की है। NCIB Headquarters ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट करके बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के साथ ही दूसरे  पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। एजेंसी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कालाबाजारी करने वालों की सूचना अपने क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को दे। कालाबाजारी करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

दूसरी पेट्रोलियम कंपनियों ने भी किया पोस्‍ट

बीपीसीएल के साथ ही देश की अन्‍य पेट्रोलियम कंपनियों ने भी पेट्रोल, डीजल और रोसई गैस की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया में पोस्‍ट किया है। पेट्रोलियम कंपनियों में देश में ईंधन की किसी भी तरह की कंपनी की खबरों को अफवाह बताया है। कंपनियों ने साफ शब्‍दों में कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल के साथ ही रसोई गैस का प्रर्याप्‍त भंडार है।

Back to top button