Chhattisgarh

Bhilai Station अपग्रेड हो गया अपने भिलाई का रेलवे स्टेशन, जानिए…रेल यात्रियों को मिलेगी अब कौन-कौन सी सुविधा..

Bhilai Station भिलाई। अपना भिलाई रेलवे स्‍टेशन अपग्रेड हो गया है। भिलाई स्‍टेशन का न केवल लूक बदला है बल्कि यात्री सुविधाएं भी बढ़ गई है। भिलाई स्टेशन पर प्रदेश और देश के बड़े स्‍टेशनों की तरफ यात्री सुविधाएं उपलब्‍ध कराया जा रहा है। रेल अफसरों ने बताया कि भिलाई रेलवे स्‍टेशन के अपग्रेडेशन का यह काम अमृत भारत स्‍टेशन योजना में किया गया है। योजना के तहत स्‍टेशन को विकसित करने में 8.72 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। रायपुर रेलवे स्टेशन से 24 किमी दूर स्थित भिलाई रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। अमृत भारत स्‍टेशन योजना के तहत वहां करीब 8.72 करोड़ की लागत से आधुनिक यात्री सुविधाओं की अपग्रेडे किया गया है।

Bhilai Station मुम्‍बई-हावड़ा रुट पर बिलासपुर- नागपुर मेन रेलवे लाइन पर स्थित भिलाई रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी का महत्वपूर्ण स्टेशन है। यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ विकसित किए गए इस रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Bhilai Station जानिए.. भिलाई स्‍टेशन पर अब कौन-कौन सी सुविधा मिलेगी

भिलाई स्टेशन को यात्रियों के अनुकूल सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए आने- जाने वाले द्वार को भव्य रुप दिया गया है। यात्रियों के आवागमन और निकास के लिए सुगम पथ, बेहतरीन प्लेटफार्म सरफेस, शौचालय सुधार (बीबीएस माडल) के साथ नए चेकर्ड टाइल्स लगाए गए हैं। स्‍टेशन पर नए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मौजूदा बुकिंग काउंटर को शिफ्ट कर दिया है।

म्यूरल पेंटिंग, स्टेशन मास्टर चैम्बर और कार्यालयों का कायाकल्प करने के साथ ही कार्यालयों और प्लेटफार्मों में मानकीकृत फर्नीचर, ट्रेन संकेत बोर्ड, बेहतर रेलनेट कनेक्टिविटी, पोर्च (खुर्दा पैटर्न),पार्किंग, फुटपाथ के साथ संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण, फिल्टर प्लांट के साथ वाटर कूलर,प्लेटफार्म और हाई मास्ट लाइट में प्रकाश व्यवस्था, मानक साइनेज और स्टेशन नाम बोर्ड का प्रावधान, स्थायी संरचनाओं पर सौर पैनल का कार्य किया गया है । भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर इस स्टेशन में यात्री केन्द्रित सुविधाओं का उन्नयन किया गया है ।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button