Bhoj दिल्‍ली में विष्‍णुदेव की दावत: फोटो में देखिए- कौन- कौन हुआ डीनर में शामिल

schedule
2025-07-30 | 17:53h
update
2025-07-30 | 17:53h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Bhoj रायपुर। नई दिल्‍ली स्थित छत्‍तीसगढ़ भवन में रात्रि भोज चल रहा है। यह भोज बेहद हाईप्रोफाइल है। इस दावत का आयोजन मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने किया है। इसमें छत्‍तीसगढ़ के सांसद समेत अन्‍य शामिल हैं।  

भोज पर विभिन्‍न विषयों पर हुई चर्चा

छत्‍तीसगढ़ सदन में हुए इस भोज में भाजपा सांसद शामिल हुए। भोज की टेबल पर सांसदों की मुख्‍यमंत्री से प्रदेश और देश की समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

कल राष्‍ट्रीय नेताओं से होगी मुलाकात

नई दिल्‍ली गए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय कल भाजपा के राष्‍ट्रीय नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मुख्‍यमंत्री की जिन नेताओं से मिलने की जानकारी सामने आ रही है उनमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम शामिल है। नड्ड भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी हैं।

संसद में उठा ननों की गिरफ्तारी का मामला

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्‍टेशन से गिरफ्तार की गई दो ननों का मुद्दा आज भी संसद में उठा। एक दिन पहले संसद के बाहर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने संसद में शून्‍यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। इसके बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी इस विषय पर सदन के अंदर बोला। उन्‍होंने ननों पर धर्मांतरण करने का आरोप लगाया। वहीं, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस विषय पर बड़ा बयान दिया है।

कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम गए दिल्‍ली

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव बुधवार को कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के बाद दोपहर में नई दिल्‍ली के लिए रवाना हुए। नियमित विमान से दिल्‍ली गए मुख्‍यमंत्री शाम करीब साढ़े पांच बजे वहां पहुंच गए थे। आज ही उन्‍होंने भोज का आयोजन किया है। इस भोज में प्रदेश के सभी सांसदों को आमंत्रित किया गया है।

नया रायपुर में क्रिकेट एकेडमी  

राज्‍य कैबिनेट की बैठक में आज राज्‍य सरकार ने प्रदेश के युवा क्रिकेट खिलाड़ि‍यों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्‍य सरकार ने छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट संघ को नया रायपुर में जमीन देने का फैसला किया है। क्रिकेट संघ की तरफ से वहां क्रिकेट एकेडमी की स्‍थापना की जाएगी।

chatur postJuly 30, 2025
1,220 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 02:58:54
Privacy-Data & cookie usage: