
Bhoomi Pujan रायपुर। बिजली कंपनियों के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए भवन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य इस वर्ष अपने गठन के 25 वर्ष पूर्ण कर रहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस अवसर पर पूरे राज्य में रजत महोत्सव के रुप में मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि पावर कंपनीज बोर्ड का गठन का भी 25 वर्ष पूरा हो रहा है। राज्य बनने के 15 दिन बाद ही बोर्ड का गठन हो गया था।
इस वजह से नए भवन की जरुरत
डॉ. रोहित यादव ने बताया कि इस समय तीनों कंपनियों का मुख्यालय गुढि़यारी में है। नई राजधानी में विकसित हो रहा है। सभी विभागों के मुख्यालय नया रायपुर में आ गए। इसलिए पॉवर कंपनियों का दफ्तार भी नया रायपुर में स्थानांतरित करने का फैसला किया। इससे मंत्रालय समेत अन्य विभागों से समन्वय बेहतर होगा और काम में समय की बचत होगी।
Bhoomi Pujan अलग-अलग टॉवर में तीनों कंपनी
डॉ. रोहित यादव ने बताया कि बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण तीनों का कंपनियों अपना अलग-अलग अस्तित्व है, लेकिन एक परिवार की तरह काम करते हैं। यहां भी तीनों कंपनियों का अलग-अलग टॉवर होगा, लेकिन सभी जुड़े रहेंगे।
ढ़ाई साल में बनकर तैयार हो जाएगा
भवन में 1300 अधिकारी कर्मचरी के बैठने की व्यवस्था होगी। पाइव स्टार रेटिंग का बनकर तैयार हो रहा है। बिजली की पूरी आवश्यकता सोरल एनर्जी के जरिये पूरा करेंगे। सोलर पैनल बिल्डिंग के ऊपर लगेगा, लेकिन खास तरह का कांच लगेगा, वह भी सोलर पैनल का काम करेगा। ढाई वर्ष में काम पूरा हो जाएगा।
Bhoomi Pujan सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नए मुख्यालय भवन की प्लानिंग की सराहना की। उन्होंने इसके लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद की कि नया भवन अपने निर्धारित समय में बनकर तैयार हो जाएगा।




