Bhoomi Pujan बिजली कंपनी के नए मुख्‍यालय का डिजाइन देखकर मुख्‍यमंत्री को याद आया जापान और कोरिया दौरा

schedule
2025-09-03 | 12:14h
update
2025-09-03 | 12:14h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Bhoomi Pujan  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनियों का नया रायपुर में बनने वाले मुख्‍यालय का बुधवार को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने शिलान्‍यास किया। नवा रायपुर के सेक्‍टर 24 में आयोजित इस भव्‍य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, जिला के प्रभारी मंत्री केदार कश्‍यप और सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे।

कार्यक्रम में बिजली कंपनियों के अध्‍यक्ष और मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, ऊर्जा सचिव और बिजली कंपनियों के अध्‍यक्ष डॉ. रोहित यादव के साथ तीनों कंपनियों के एमडी और अफसर मौजूद थे।

Bhoomi Pujan  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने नए भवन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उम्‍मीद करते हैं कि भवन समय पर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि हम सभी छत्‍तीसगढ़ राज्‍य निर्माण की रजत जयंती मना रहे हैं। यह बिजली कंपनियों की स्‍थापना का भी रजत जयंती वर्ष है।

30 हजार मेगावाट बिजली का उत्‍पादन

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इन 25 वर्षों में छत्‍तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में विकास किया है और अभी विकास की ओर अग्रसर है। वर्ष 2000 में जब राज्‍य बना तब यहां केवल 1400 मेगावाट बिजली का उत्‍पादन होता था, अब वह बढ़कर 30 हजार मेगावाट हो गया है। 1320 मेगावाट के नए पावर प्‍लांट का काम चल रहा है।

मुख्‍यमंत्री को याद आया जापान और कोरिया दौरा

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने बिजली कंपनी के नए मुख्‍यालय भवन की डिजाइन की तारीफ करते हुए कहा कि भवन का डिजाइन देखकर मुझे जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा याद आ गया। वहां ऐसे भी भवन थे। अब समय आ गया है कि छत्‍तीसगढ़ में भी वैसे ही भवन और आफिस बनेंगे। बता दें कि मुख्‍यमंत्री 22 से 30 अगस्‍त तक जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर थे।

Bhoomi Pujan  हाफी से मुफ्त बिजली

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ जीरो पावर कट स्‍टेट है। नई औद्योगिक  नीति में एनर्जी सेक्‍टर को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्‍य में अब तक तीन लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए गए हैं। आने वाले समय में तीन हजार मेगावॉट बिजली का उत्‍पादन होगा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ अब बिजली बिल हाफ से मुफ्त बिजली की ओर बढ़ रहा है।

chatur postSeptember 3, 2025
793 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 01:58:29
Privacy-Data & cookie usage: