Bhupesh ‘करीबी’ के चक्‍कर में पूर्व CM भूपेश ने दी मीडिया को चुनौती- पूछा अब क्‍या हो गया है, सांप सूंघ गया है?

schedule
2026-03-13 | 14:41h
update
2026-03-13 | 14:41h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Bhupesh  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आज मीडिया पर बेहद खफा नजर आए। विधानसभा भवन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्‍यमंत्री बेहद गुस्‍से में नजर आए। उन्‍होंने पत्रकारों से पूछा अब क्‍या हो गया है, सांप सूंघ गया है क्‍या

यह है मामला

दरअसल, पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग में पकड़ी गई अफीम की खेती को लेकर मीडिया से बात कर रहे थे। बता दें कि वहां अफीम की खेती करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को गिरफ्तार किया है। इसी विषय पर बात करते- करते अचानक भूपेश बघेल के तेवर तीखे हो गए हैं।

बाइट के दौरान उन्‍होंने सवाल किया  इससे (विनायक) कौन-कौन जुड़े हैं अभी तक कोई नाम नहीं है

मैं तो मीडिया से भी कहना चाहूंगा हम लोगों का रहता है तो ये फलाने के रिश्‍तेदार हैं ये फलाने के करीबी हैं कुछ भी होता है तो भूपेश बघेल के करीबी हैं

अब मैं पूछता हूं ये किसके करीबी हैं, ये क्‍यों नहीं छप रहा है। ये सांसद के करीबी हैं, मंत्री के करीबी हैं विधायक के करीबी हैं मुख्‍यमंत्री के करीबी हैं या गृह मंत्री के करीबी हैं, इस बात को मीडिया क्‍यों नहीं छाप रही है।

मेरे तो हर मामले में भूपेश बघेल के करीबी छापते हो, अब ये किसके करीबी हैं ये बताईए, मैं फोटो उपलब्‍ध करा देता हूं किसके किसके साथ है।

आप लोगों के पास न हो, खोजने में तकलीफ हो रही है तो मैं उपलब्‍ध करा देता हूं, फिर छापीएगा कि किसके करीबी हैं।  

अभी तक किसी भी मीडिया में नहीं आया है कि किसके करीबी हैं  छह तारीख की घटना है आज 12 तारीख हो गया छह दिन हो गया आज सातवां दिन है ये किसके करीबी हैं मीडिया आज तक खोज नहीं पाई है।

थोड़ा खोजो भाई थोड़ा साहस दिखाईए आप लोग भी.. मैं मुख्‍यमंत्री था तब भी आप छापते थे, और आज क्‍या हो गया है आप लोगों को सांप सूंघ गया है।

मैं मीडिया से कहना चाहूंगा कि हमसे जुड़ी कोई बात होती है तो ये फलाने का रिश्तेदार है, ढिकाने का करीबी है, कुछ भी होता है तो भूपेश बघेल का करीबी है.

अब मैं पूछता हूं कि ये किसका करीबी है?

ये क्यों नहीं छप रहा है कि ये सांसद के करीबी है, मंत्री के करीबी हैं, विधायक के करीबी हैं,… pic.twitter.com/Ke8thtSg6K

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 12, 2026

chatur postMarch 13, 2026
4 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 14:43:45
Privacy-Data & cookie usage: