भारत

Bhupesh Baghel भूपेश बघेल पर 500 करोड़ की मानहानि का केस: कांग्रेस दो और नेताओं को भी नोटिस, जानिए- किसने किया केस

Bhupesh Baghel  रायपुर। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव और छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री  भूपेश बघेल पर 500 करोड़ रुपए की मानहानि का केस हुआ है। भूपेश बघेल के साथ ही कांग्रेस के दो और नेताओं को भी मानहानि का नोटिस भेजने का दावा किया जा रहा है।

भूपेश बघेल पर किसने किया मानहानि का केस

भूपेश बघेल पर मानहानि का केस असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्‍वा सरमा ने किया है। हेमंत विस्‍वा सरमा ने भूपेश बघेल के साथ ही असम कांग्रेस के अध्‍यक्ष गौरव गोगोई और जितेंद्र सिंह को भी मानहानि का नोटिस भेजने का दावा किया है।

इस वजह से किया मानहानि का केस

हेमंत बिस्‍व सरमा का आरोप है कि तीनों नेताओं ने प्रेसवार्ता लेकर असम के मुख्‍यमंत्री और उनके परिवार पर 12000 वीघा सरकार जमीन पर अवैध कब्‍जा करने का आरोप लगाया है। हेमंत बिस्‍व ने इन आरोपों से इन्‍कार करते हुए यह मानहानि का नोटिस भेजा है।

भूपेश बघेल बोले- जांच कराएं

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्‍व सरमा की तरफ से मानहानि का नोटिस भेजे जाने पर भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया समाने आई है। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गौरव गोगोई ने सवाल उठाया है, हेमंत बिस्‍व सरमा को केस दर्ज करने की बजाय एक समिति गठित करके संपत्ति की जांच करानी चाहिए।

असम में चुनाव की तैयारी

बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महामंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने वहां का आब्‍जर्वर बनाया है। चुनावी तैयारी को लेकर भूपेश बघेल लगातार असम का दौरा कर रहे हैं।

पिछले चुनाव में भी मिली थी जिम्‍मेदारी

उल्‍लेखनीय है कि असम में पिछली बार हुए विधानसभा के चुनाव में भी भूपेश बघेल को वहां की जिम्‍मेदारी मिली थी, तब भूपेश बघेल छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री थे। असम के पिछले चुनाव में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की बड़ी टीम वहां मैदान में उतरी थी।   

Back to top button