Bhupesh Baghel पूर्व CM की मीडिया से चर्चा: ढेबर से ACB की पूछताछ, कोरबा के थप्पड़कांड और चुनाव पर कहीं बड़ी बात
![](https://chaturpost.com/wp-content/uploads/2025/02/Bhupesh-Baghel.jpg)
Bhupesh Baghel रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित शराब घोटाला में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने आज रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार के पास कोई काम नहीं है। ईडी, आईटी और ईओडब्ल्यू केवल एक ही काम कर रही है, वह काम है कांग्रेस के नेताओं को बुला-बुलाकर परेशान करने का। मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कोरबा में मंत्री के भाई के थप्पड़कांड पर भी बयान दिया।
Bhupesh Baghel नगरीय निकाय चुनाव में गिनाई कई कमियां
पूर्व सीएम ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वार्डों का परिसीमन दोषपूर्ण तरीके से किया गया है। इसकी वजह से वोटर कहीं का और मतदान कहीं पर और करना पड़ा। पत्नी का नाम अलग बूथ में और पति का अलग बूथ में। इन सभी का असर मतदान पर पड़ा है। भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में 90 से 100 जगह ईवीएम बंद पाया गया। ईवीएम बंद हुए तो कुछ जल्दी बन गये और कुछ ईवीएम को घंटो लग गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा है।
Bhupesh Baghel किसानों के साथ खड़ी है कांग्रेस पार्टी
पूर्व मुख्यमंत्री ने धान खरीदी को लेकर कहा कि धान खरीदी का लक्ष्य 160 लाख टन तया था लेकिन 145 लाख टन की ही खरीदी हुई। धान खरीदी को लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी दबाव बनाकर रखी और इस कारण से सरकार को बाध्य होना पड़ा और निश्चित रूप से 145 लाख टन धान की खरीदी हुई है। उन्होंने कहा कि टोकन की कमी, बारदाने की कमी, अनावारी रिपोर्ट में कमी किसानों को इस समय धान बेचने में काफी परेशान हुई, लेकिन कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों के साथ खड़ी रही और सरकार को झूकना पड़ा और किसानो का धान खरीदना पड़ा।
Bhupesh Baghel कोरबा थप्पड़कांड पर बोले पूर्व सीएम
कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई द्वारा घर घुस कर महिला को थप्पड़ मारने के सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहली बात तो महिला को थप्पड़ मारा और मुद्दे बढ़ाए। सजग रहना चाहिए। जो भी काम करेगा उनके छवि पर असर पड़ेगा लेकिन ये इतने दबंग हो गए हैं कि भूल गए हैं कि सामने में महिला है या पुरूष है। कानून हाथ में ले रहे है। कानून है तो कार्यवाही होना चाहिए।
Bhupesh Baghel राजधानी में डकैती को लेकर कानून व्यवस्था पर खड़ा किया सवाल
राजधानी में 60 लाख की डकैती पर उन्होंने कहा चुनाव के दिन राजधानी में इतनी बड़ी घटना हो गई। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। राजधानी में रोज गोली चल रही है। हत्या, बलात्कार हो रहे हैं, सब कुछ यहां हो रहा है। न्यायधानी में अवैध शराब से लोगों की मौत हो गई। सरकार छिपाने में लगी हुई है, ये जहरीली शराब से नहीं मछली खाने से हुआ है। इसी को सुशासन कहते है क्या? ये सुशासन नहीं कुशासन है। इस सरकार से अब लोगों का विश्वास उठते जा रहा है।
कुंभ स्नना के न्योता पर क्या कहा पूर्व सीएम ने
सरकार के कुंभ स्नान के नियंत्रण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुंभ में अपनी श्रद्धा से जाना चाहिए। दान भी देना है तो अपनी जेब से देना चाहिए। धर्म-कर्म करने जाना चाहिए तो अपने पैसे से जाना चाहिए। आज तो रविदास जयंती है उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। पहले मन को साफ रखना तभी पुण्य मिलेगा। मन साफ नहीं है तो कुछ भी कर ले कुछ लाभ नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़िए अप्राकृतिक यौन संबंध पर बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला। पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध क्या अपराध है, जानने के लिए यहां क्लिक करें