बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या गिरफ्तार, ईडी करेगी पूछाताछ

schedule
2022-12-02 | 17:48h
update
2022-12-24 | 15:39h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)

मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया को प्रवर्धन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने पिछले कई दिनों से सौम्या से पूछताछ कर रही थी। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद ईडी ने सौम्या को कोर्ट में पेश किया। साथ ही पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद चार दिन की रिमांड स्वीकृत की।

कोर्ट के निर्देशानुसार ईडी को छह तारीख को सौम्या को फिर से कोर्ट में पेश करना होगा। सौम्या के वकील फैजल रिजवी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि ईड सौम्या पर जमीन की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

बताते चले कि सौम्या पिछले करीब दो वर्षों से केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। इससे पहले आयकर विभाग का छापा उनके यहां पड़ चुका है।उल्लेखनीय है कि करीब महीनेभर से ईडी प्रदेश में सक्रिय है। ईडी अब तक एक आईएएस सहित तीन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सौम्या की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा है कि जैसा कि मैं कहता रहा हूं, ईडी द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई है। हम इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।

https://youtu.be/PjiXt5aXBEY

 

अनुपूरक बजट: जानिए 4337 करोड़ में दाऊजी ने किसे कितना दियाAMP

कोर्ट के निर्देशानुसार ईडी को छह तारीख को चौरसिया को फिर से कोर्ट में पेश करना होगा। चौरसिया के वकील फैजल रिजवी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि ईड चौरसिया पर जमीन की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

बताते चले कि चौरसिया पिछले करीब दो वर्षों से केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। इससे पहले आयकर विभाग का छापा उनके यहां पड़ चुका है।उल्लेखनीय है कि करीब महीनेभर से ईडी प्रदेश में सक्रिय है। ईडी अब तक एक आईएएस सहित तीन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

चौरसिया की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा है कि जैसा कि मैं कहता रहा हूं, ईडी द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई है। हम इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।

chatur postDecember 2, 2022
149 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 14:58:54
Privacy-Data & cookie usage: