Big News अब पशुओं की भी सम्मान अंतिम विदाई: गोवंश व पशुओं के लिए बनेगा अलग श्मशान: सरकार ने जारी किया निर्देश

schedule
2025-11-26 | 11:31h
update
2025-11-26 | 15:09h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Big News रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी पहल करते हुए राज्य में पशुओं के लिए अलग श्मशान बनाने जा रही है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी निकायों को निर्देश जारी कर दिया है।

स्थान तय करने के निर्देश

नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से जारी निर्देश में निकाय क्षेत्र में मृत पशुओं के शरीर के विधिवत निपटान के लिए स्थान निर्धारित करने के लिए कहा है।  स्थान आबादी क्षेत्र से दूर और पर्यावरण मानकों के अनुरुप बनाने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्थान तय करने की कवायद

अफसरों के अनुसार 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुए कलेक्टर, पुलिस कॉन्फ्रेंस के दौनान मुख्यमंत्री ने इस संबंध में निर्देश दिया था। बैठक के विवरण में इसका उल्लेख किया गया है।

नगरीय प्रशासन विभाग का यह है आदेश

नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में गोवंश और अन्य मृत पशुओं के मृत शरीर के वैज्ञानिक और सुरक्षित निपटान के लिए उपयुक्त स्थल का चयन और निर्धारण तुरंत करें।

लोकसेवा गारंटी के दायर में है मृत पशुओं का निपटान

अफसरों के अनुसार लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत मृत पशुओं के निपटान की सेवा 48 घंटे की समय-सीमा में प्रदान किया जाना अनिवार्य है।

सूचना मिलते ही करनी होगी व्‍यवस्‍था

जानकारों के अनुसार मरे हुए किसी भी मवेशी या जानवर को खुले में सड़ने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता है। मवेशी या किसी भी पशु के मरने की सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर नगरीय निकाय को उसे हटाना होगा। ऐसा नहीं करने पर कार्यवाही भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 2026 में इन त्‍योहारों पर मिलेगी तीन-तीन दिन की छुट्टी

सरकार की तरफ से 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। 2026 में गणतंत्र दिवस और बु‍द्ध पुर्णिमा समेत कुछ और अवसरों पर सरकारी कार्यालय तीन- तीन दिन बंद रहेंगे। 2026 में शासकीय अवकाश की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करेंAMP

chatur postNovember 26, 2025
182 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.02.2026 - 13:44:07
Privacy-Data & cookie usage: