Bijli Bill रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिजली व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया है। पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस ज्ञापन में पार्टी ने चार मांग रखी है।
बिजली दरों में वृद्धि से उपभोक्ता परेशान
AAP की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में आम उपभोक्ताओं, किसानों, मजदूरों एवं छोटे व्यापारियों पर बिजली दरों में लगातार वृद्धि से आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
वर्तमान में बिजली की दरें आम जनमानस की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं, जिससे महंगाई और जीवन-याप की कठिनाइयाँ बढ़ रही हैं।
साथ ही, हाल ही में लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन मीटरों से उपभोक्ताओं को अग्रिम भुगतान करना पड़ता है, जिससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

कई जगहों पर तकनीकी खराबी एवं रीडिंग में त्रुटियाँ भी देखने को मिल रही हैं।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निम्न मांगें रखती है
chaturpost के whats app ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
1.बढ़ती बिजली दरों में तत्काल कटौती की जाए ताकि आम उपभोक्ता को राहत मिल सके।
2.प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए और पुराने मीटर पुनः बहाल किए जाएँ।
3.गरीब एवं किसानों के लिए 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली योजना लागू की जाए।
4.बिजली विभाग की नीतियों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए त्वरित समाधान प्रणाली बनाई जाए।




