Bijli Bill Half बिजली बिल हाफ योजना में 1 दिसंबर से फिर बदलाव: विधानसभा में CM ने की घोषणा

schedule
2025-11-18 | 16:02h
update
2025-11-18 | 16:28h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Bijli Bill Half रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना में फिर बदलाव किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में इसकी घोषणा की है।

एक दिसंबर से लागू होगा नया स्लैब

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने विधानसभा में अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार जनता की सरकार है। यह आम लोगों की सरकार है और जनता की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार बिजली हाफ योजना में हाफ यूनिट का दायरा बढ़ाने जा रही है। यह एक दिसंबर से लागू होगी।

अब 200 यूनिट तक हाफ

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिजली बिल हाफ योजना में अब 200 यूनिट तक की खपत तक इसका लाभ मिलेगा। अभी 100 यूनिट तक की खपत पर ही योजना का लाभ मिल रहा है।

कांग्रेस शासन में लागू हुई थी योजना

उल्लेखनीय है कि बिजली बिल हाफ योजना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लागू की गई थी। योजना के तहत सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की खपत पर बिजली बिल हाफ आता था।

योजना में बदलाव से नाराजगी

राज्य की मौजूदा सरकार ने योजना में बदलाव करते हुए हाफ का दायरा 400 से घटा कर 100 कर दिया। इसमें भी खपत 101 यूनिट होते ही योजना का लाभ नहीं मिलता था। इसकी वजह से लाखों उपभोक्ता योजना के दायरे से बाहर हो गए हैं। इसकी वजह से लोगों में नाराजगी है।

स्मार्ट मीटर के साथ हाफ योजना में बदलाव

स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायतें बढ़ गई है। इससे लोगों में बढ़ रही नाराजगी को देखते हुए सरकार ने फिर से बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव का फैसला किया है।

chatur postNovember 18, 2025
471 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 02:42:48
Privacy-Data & cookie usage: