Bijli आश्वासन से त्रस्त संविदा बिजली कर्मचारी: 19 को देंगे धरना फिर सांकेतिक और अनिश्चितकालीन हड़ताल

schedule
2025-09-16 | 18:43h
update
2025-09-16 | 18:43h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Bijli  रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ अपने चार सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन में अग्रसर है इसका पहला चरण 19 सितंबर 2025 से शुरू होगा। जिसमें वितरण कंपनी  के आठों क्षेत्रीय मुख्यालय एवं पारेषण कंपनी  के  मुख्यालय में मुख्य अभियंता के माध्यम से अध्यक्ष पावर कंपनी  के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसके लिए संविदा कर्मचारी संघ ने पूरी तैयारी कर लिया है। संघ के क्षेत्रीय प्रतिनिधि और संविदा कर्मचारी कार्यक्रम को संपादित करेंगे। इसके लिए संविदा कर्मियों में विशेष जागरूकता अभियान चला कर बैनर पोस्टर चस्पा अभियान भी संपन्न कराया जा चुका है। मांगें पूरी न होने से संविदा कर्मियों में प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश की भावना है, जो आगामी दिनों में एकजुटता के साथ आंदोलन के रूप में दिखाई देगा।

 आश्वासन से त्रस्त हैं संविदा कर्मचारी…

छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहा है और पॉवर कंपनी  में कार्यरत संविदा कर्मचारियों  के नियमितीकरण के लिए सतत प्रयासरत है। संघ ने औद्योगिक शांति बनाए रखने के लिए प्रबंधन के साथ लगातार पत्राचार एवं द्विपक्षीय वार्ता कर हल निकालने का कोशिश किया किंतु संघ के मांगों पर ठोस एवं लिखित आश्वासन देने के बावजूद भी कंपनी  प्रबंधन ने उचित क्रियान्वयन नहीं किया।  पॉवर कंपनी  के उदासीनता से संविदा कर्मचारियों में निराशा के भाव हैंl जिस कारण आश्वासनों से त्रस्त आकर संविदा कर्मचारी आंदोलन के लिए विवश हो गए हैं।

 Bijli  बढ़ते दुर्घटना, न्यूनतम वेतन से असुरक्षित हैं संविदा कर्मचारी…

बिजली कंपनी में लाइन का कार्य करना अत्यंत ही जोखिम पूर्ण कार्य होता है। लगातर बढ़ते लाइन, कर्मचारी की कमी में सतत विद्युत आपूर्ति बनाए रखने, दबाव पूर्ण कार्य प्रकृति एवं विद्युत लाइन के जाल से उलझा वितरण कंपनी  में विद्युत दुर्घटना का सर्वाधिक शिकार संविदा कर्मचारी हो रहे हैं। प्रति माह किसी न किसी संविदा कर्मचारी के साथ घातक विद्युत दुर्घटना घटित होता है, जिसमें आज तक लगभग 40 संविदा कर्मियों का निधन हो चुका है। इसके बावजूद सिर्फ नियमितीकरण के आश लिए हुए संविदा कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग हो कर पूर्ण तन्मयता से अत्यंत अल्प वेतन में अपना कार्य बिना आर्थीक सामाजिक सुरक्षा के कर रहे हैं।

संघ का चार चरण में होगा आंदोलन…

1) 19 सितम्बर को वितरण कंपनी के क्षेत्रीय मुख्यालयों में अध्यक्ष पॉवर कंपनी  के नाम सौंप जाएगा ज्ञापन।

2) 1 अक्टूबर को एक दिन का सांकेतिक काम बंद एवं 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्व पर पूर्ण रूप से काम बंद किया जाएगा।

3) 13 अक्टूबर को पॉवर कंपनी  मुख्यालय रायपुर में आम सभा एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

4) 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल।

Bijli  संघ की मांगें  

1) पॉवर कंपनी  में कार्यरत समस्त कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

2) विद्युतीय – गैर विद्युतीय दुर्घटना  समान्य मृत्यु पर 25 लाख मुआवजा के साथ त्वरित रूप से संविदा कर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाए।

3) एकमुश्त वेतन में मंहगाई भत्ता एवं मकान भत्ता भी प्रदान किया जाए।

4) राष्ट्रीय अवकाश पर कार्य के बदले अतिरिक्त वेतन नियुक्ति तिथि से प्रदान किया जाए।

विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री कमलेश भारद्वाज और अध्यक्ष हरि चरण साहू जी ने बताया कि वितरण एवं पारेषण कंपनी  में कर्मचारियों की भारी कमी है कंपनी  में लाइन कर्मियों के पदों में कुल लगभग 6 हजार से अधिक पद खाली है। 2009 के बाद कंपनी  में लाइन कर्मचरियों की भर्ती भी नहीं किया गया है। जिससे लाइन संबंधित समस्त कार्य संविदा कर्मियों द्वारा ही कराए जा रहे हैं। बिजली व्यवस्था बनाये रखना अत्यंत ही जोखिम पूर्ण कार्य होता है इसीलिए बिजली कंपनी के मैदानी कर्मचारियों को ट्रेड एस्टेब्लिशमेंट नियम के अधीन रखा गया है, जिससे संविदा कर्मचारी नियमित होने के पात्र हैं इसके लिए कंपनी  प्रबंधन ने लीगल सलाह भी लिया है, जिसमें बिजली कंपनी  के संविदा कर्मचरियों को नियमित किए जाने का सलाह भी दिया गया है। संविदा कर्मचारी पिछले 10 एवं 8 सालों से कंपनी  में सेवा देते आ रहे हैं। इसके बावजूद संविदा कर्मियों को नियमित नहीं किया जा रहा है, संविदा कर्मचारी नियमित होने के लिए पूर्ण पात्रता एवं अनुभव रखते हैं। पूरे बिजली बोर्ड की जिम्मेदारी को उठाए हैं फिर भी कंपनी कर्मचारी मांगों को अनदेखा  कर रहे हैं

chatur postSeptember 16, 2025
867 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 04:10:11
Privacy-Data & cookie usage: