Site icon Chatur Post

Bilaspur राजपत्रित अधिकारी संघ ने सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान

Bilaspur बिलासपुर। नया सर्किट हाउस में राजपत्रित अधिकारी सेवाकाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ बिलासपुर की तरफ से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त महादेव कावरे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ कमल वर्मा, अपर कलेक्टर आर. ए. कुरूवंशी और अपर संचालक कोष लेखा एवं पेंशन आर. के. पटेल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति बिलासपुर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं राज्यगीत गायन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. बी.पी.सोनी जिलाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराते हुये राजपत्रित अधिकारी संघ के गठन एवं महत्व की संक्षिप्त जानकारी दी गयी तथा राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला कार्यालय निर्माण हेतु जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग की अपील की गयी।

कमल वर्मा प्रांतीय अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा संभाग से पहुंचे सभी अधिकारियों का अभिवादन किया गया तथा संभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों को किये जा रहे सम्मान की अनुपम शुरूवात हेतु बिलासपुर जिले को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया तथा संगठित रहकर राजपत्रित संघ को आगे बढ़ाने हेतु अपील की गयी।

Bilaspur अपर कलेक्टर आर. ए. कुरूंशी द्वारा राजपत्रित अधिकारी संघ को सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजन के लिये शुभकामनायें दी गयी।

मुख्य अतिथि आयुक्त महादेव कावरे द्वारा अपने उद्बोधन में समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनायें दी गयी तथा राजपत्रित संघ को आयोजन हेतु बधाई दी गयी। साथ ही जिले में राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यालय भवन हेतु प्रशासन से सभी संभव सहयोग प्रदान किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया।

मुख्य अतिथि आयुक्त महादेव कावरे द्वारा सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों को सेवा सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शाल श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिसमें उपस्थित डॉ. एम.के. यादव अतिरिक्त उपसंचालक कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र मस्तूरी, डॉ. संजय कुमार शरण प्राचार्य, शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डगनिया, बी. व्ही. रमणा राव सहायक प्राध्यापक, उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, सी.एल. जायसवाल सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, राजेन्द्र कुमार पटेल संयुक्त संचालक, कोष लेखा पेंशन, अजय चौबे सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थायें, आर. ए. कुरूवंशी अपर कलेक्टर, ए.के. महिस्वर उपसंचालक, मत्स्यपालन विभाग, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें कोरबा एवं सत्या पाटीदार कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग बिलासपुर सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों का सम्मान किया गया।

Exit mobile version