Site icon Chatur Post

Biometric Attendance बायोमैट्रिक अटेंडेंस को लेकर GAD ने जारी किया एक और पत्र: ACS,  PS और सचिवों को लिखा…

badi khabar

Biometric Attendance रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मंत्रालय में अफसरों से लेकर कर्मचारियों के लिए (Aaadhaar Enabled Biometric Attendance System-AEBAS) आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू कर दी गई है। इसको लेकर सामान्‍य प्रशासन विभाग ने फिर एक पत्र जारी किया है।

जीएडी ने  AEBAS को लेकर सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को यह पत्र जारी किया है। यह पत्र बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट उपकरण आवंटित करने के संबंध में है।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

जीएडी ने इस पत्र में लिखा है कि मंत्रालय, महानदी भवन में कार्यरत समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के तहत पंजीकरण और सत्यापन का कार्य चल रहा है।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

उपस्थिति और निकासी दर्ज करने के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर टैबलेट आधारित उपकरण स्थापित किए गए है। इन उपकरणों के अतिरिक्त प्रत्येक अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और अनुभाग अधिकारी को एक नग कम्प्यूटर आधारित फिंगरप्रिंट उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

जीएडी ने इस पत्र में लिखा है कि आवश्यकतानुसार अपना मांग पत्र कक्ष क्रमांक AA1-6 (उपकरण शाखा भंडारण) में कार्यालयीन समय सुबह 11 बजे से 04:30 बजे के बीच प्रस्तुत कर बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट उपकरण आवंटित करवा सकते हैं।

Exit mobile version