Bipin Manjhi  सेवानिवृत्‍त IAS को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी: बनाए गए छत्‍तीसगढ़ सहकारी निर्वाचन आयुक्‍त

schedule
2025-07-26 | 14:21h
update
2025-07-26 | 14:21h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Bipin Manjhi  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नए सहकारी निर्वाचन आयुक्‍त की नियुक्ति कर दी गई है। राज्‍य सरकार ने सेवानिवृत्‍त आईएएस बिपिन मांझी को राज्‍य का नया सहकारी निर्वाचन आयुक्‍त नियुक्‍त किया है। सहकारी विभाग ने मांझी की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

दो वर्ष का होगा कार्यकाल

2009 बैच के आईएएस रहे मांझी की राज्‍य सहकारी निर्वाचन आयुक्‍त के रुप में नियुक्ति दो साल के लिए की गई। पदभार ग्रहण करने के दिनांक से दो वर्ष की गणना की जाएगी।

Bipin Manjhi  इसी साल मई में हुए थे सेवानिवृत्‍त

आईएएस बिपिन मांझी लंबी सेवा के बाद इसी साल मई में सेवानिवृत्‍त हुए हैं। रिटायरमेंट के करीब दो महीने अंदर ही सरकार ने उन्‍हें नई जिम्‍मेदारी सौंप दी है।

अक्‍टूबर से खाली था पद

अफसरों के अनुसार छत्‍तीसगढ़ सहकारी निर्वाचन आयुक्‍त का यह पद अक्‍टूबर 2024 से खाली था। मांझी से पहले आयुक्‍त रहे सुनील कुमार कुजूर का कार्यकाल अक्‍टूबर में पूरा हुआ था। कुजूर का कार्यकाल केवल 11 महीने का था।

डीएस मिश्रा थे पहले सहकारी निर्वाचन आयुक्‍त

राज्‍य के सहकारी आयुक्‍त के पद पर अब तक केवल सेवानिवृत्‍त आईएएस अफसरों की ही नियुक्ति हुई है। डीएस मिश्रा राज्‍य के पहले सहकारी निर्वाचन आयुक्‍त थे। गणेश शंकर मिश्रा भी राज्‍य के सहकारी निर्वाचन आयुक्‍त रह चुके हैं। मिश्रा इस समय भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

chatur postJuly 26, 2025
351 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 23:51:29
Privacy-Data & cookie usage: