Biranpur incident छत्‍तीसगढ़ में एक्‍शन में CBI: इस चर्चित मामले में दो युवकों को किया गिरफ्तार

schedule
2025-07-27 | 15:15h
update
2025-07-27 | 15:15h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Biranpur incident रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के चर्चित भुवनेश्‍वर साहू हत्‍याकांड में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। करीब दो वर्ष बाद हरकत में आई सीबीआई ने शनिवार को यह गिरफ्तारी की है। पकड़े गए दोनों युवक एक समुदाय विशेष के हैं। इसकी वजह से वहां तनाव की स्थित बन गई है, जिसके बाद वहां पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

अब तक हो चुकी है 12 लोगों की गिरफ्तारी

बिरनपुर कांड में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शनिवार को हुई दो लोगों की गिरफ्तारी की सीबीआई की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की इस कार्यवाही से क्षेत्र में गहमा- गहमी बढ़ गई है।

जानिए- कहां है बिरनपुर

भुवनेश्‍वर साहू हत्‍याकांड बिरनपुर कांड के नाम से भी चर्चित है। बिरनपुर बेमेतरा जिला के साजा विधानसभा क्षेत्र में आता है। पिछले विधानसभा चुनाव में साजा सीट से भुवनेश्‍वर साहू के पिता ईश्‍वर साहू ने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता रविंद्र चौबे को हराया है।

Biranpur incident  जानिए- क्‍या हुआ था बिरनपुर में

घटना 8 अप्रैल 2023 की है। बिरनपुर में दो स्‍कूली बच्‍चों के आपसी विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। इस दौरान एक समुदाय के लोगों ने भुवेनश्‍वर साहू की हत्‍या कर दी। इस घटना के बाद बिरनपुर में तनाव बढ़ गया। प्रदेश की तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार पर इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगे। मामले की सीबीआई जांच की भी मांग हुई, लेकिन सरकार ने नहीं माना।

विधानसभा चुनाव में बना बड़ा मुद्दा

विधानसभा चुनाव 2023 में बिरनपुरकांड और भुवनेश्‍वर साहू की हत्‍या बड़ा मुद्दा बन गया। भाजपा ने भुवनेश्‍वर साहू के पिता ईश्‍वर साहू को साजा सीट से मैदान में उतार दिया। ईश्‍वर साहू का मुकाबला कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और तत्‍कालीन सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री रविंद्र चौबे से हुआ। इसमें साहू चुनाव जीत गए।

Biranpur incident साय सरकार ने सीबीआई को सौंपा मामला

विधानसभा चुनाव के बाद सत्‍ता में आई भाजपा सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। केस अब सीबीआई को हैंडओवर हो चुका है।

chatur postJuly 27, 2025
337 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 12:37:52
Privacy-Data & cookie usage: