मुख्य पृष्ठराज्य

BJP छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश संयोजक को किया निलंबित: प्रदेश महामंत्री मारकण्‍डेय ने जारी किया आदेश

विनायक ताम्रकर को क्‍यों भाजपा ने किया निलंबित

BJP रायपुर। छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने कड़ी कार्यवाही करते हुए एक प्रदेश संयोजक को निलंबित कर दिया है। प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्‍डेय ने निलंबन का आदेश जारी किया है।

जानिए- किसे किया गया निलंबित

छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने विनायक ताम्रकर को निलंबित कर दिया है। विनायक ताम्रकर राइस मिल प्रसंस्‍करण प्रकल्‍प किसान मोर्चा के संयोजक हैं।

जानिए-   विनायक ताम्रकर को क्‍यों भाजपा ने किया निलंबित

विनायक ताम्रकर के निलंबन आदेश उनके आचरण और कृत्‍य को पार्टी की छवि धुमिल करने वाला और अनुशासनहीनता माना है। इसी वजह से उन्‍हें निलंबित किया गया है।

यह है निलंबन का कारण

दरअसल, विनायक ताम्रकर अफीम की खेती करते पकड़े गए हैं। पुलिस ने दुर्ग के ग्राम सामोदा स्थित गांव में यह मामला पकड़ा  है। वहां करीब साढ़े नौ एकड़ में अफीम की खेती की जा रही थी।

पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। संदेह के आधार पर विनायक ताम्रकर से भी पूछताछ हो चुकी है। पुलिस विनायक ताम्रकर को भी गिरफ्तार कर सकती है।  

दुर्ग में पकड़ी गई अफीम की खेती

आरोप है कि पूरे खेत की चारों तरफ से घेर दिया गया था। पपीता व अन्‍य अफसरों के बीच में अफीम की खेती की जा रही थी। गेट पर गार्ड भी तैनात रहता था ताकि किसी को अंदर क्‍या हो रहा है इसका पता न चल सके।

बाहर से मजदूर बुलाकर कराते थे खेती

बताया जा रहा है कि अफीम की खेती के लिए महाराष्‍ट्र और हरियाणा से मजदूर बुलाए जाते थे। पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है वे हरियाणा के रहने वाले हैं।

दो साल से खेती किए जाने का संदेह

ग्रामीणों से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस को संदेह है कि वहां दो साल से अफीम की खेती हो रही है। बताया जा रहा है कि पिछले साल कंटेनर में भरकर अफीम भेजा गया था।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ के 19 IAS, 15 IFS व  06 IPS दागी: कुल 50 मामले, एक IAS पर 7, चार पर दो-दो FIR, देखिए पूरी सूची

यह भी पढ़ें-  बेटियों को 1.5 लाख रुपए देगी विष्णु सरकार: वित्त मंत्री चौधरी ने बताया इन्हें मिलेगा लाभ, जानिए क्या है पात्रता

Back to top button