BJP Manifesto छत्तीसगढ़ भाजपा आज दोपहर 12 बजे करेगी बड़ी घोषणाएं
BJP Manifesto रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा आज बड़े ऐलान करेगी। इसके लिए पार्टी की तरफ से दोपहर 12 बजे प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव समेत अन्य मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।
जानिए.. क्या है मामला
दरअसल आज भाजपा नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। इसके लिए पार्टी की तरफ से दोहपर 12 बजे मीडिया को आमंत्रित किया गया है। पार्टी शहरी वोटरों को रिझाने के लिए अपनी भावी योजनाएं बताएगी।
BJP Manifesto महिलाओं पर रहेगा फोकस
जानकारों के अनुसार भाजपा का घोषणा पत्र महिलाओं और युवाओं पर फोकस रहने की उम्मीद है। पार्टी इस वर्ष के लिए खास ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही पार्टी अपने घोषणा पत्र में व्यापारियों से भी कुछ वादे कर सकती है। इसमें व्यवस्थित बाजार भी शामिल है।
बता दें कि पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने के लिए समिति बनाई है। बिलासपुर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल इस समिति के संयोजक है। एक दिन पहले ही अग्रवाल और समिति के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी।
BJP Manifesto घोषणा पत्र के साथ आरोप पत्र भी
भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र के साथ आरोप पत्र भी जारी करेगी। यह आरोप पत्र कांग्रेस की पिछली शहर सरकारों के खिलाफ होगा। बता दें कि 2019 में हुए निकाय चुनाव के दौरान प्रदेश के सभी निकायों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
BJP Manifesto 11 को होगा मतदान
नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया 20 फरवरी को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ शुरू हुई। 22 को सूचना के प्रकाशन के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई जो 28 जनवरी तक चली। 31 तक नाम वापसी की समय सीमा तय की गई थी। अब चुनाव प्रचार का दौर चल रहा है। 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फरवरी को मतगणना के बाद रिजल्ट जारी होगा। बता दें कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव में मतदान ईवीएस के जरिये होगा। ऐसे में रिजल्ट भी जल्दी आने की उम्मीद है।