Site icon Chatur Post

BJP Meeting भाजपा विधायक दल की बैठक: विपक्ष के हमलों का जवाब देने की इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी

BJP Meeting छत्‍तीसगढ़ भाजपा विधायक दल की बैठक: विपक्ष के हमलों का जवाब देने की इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी

BJP Meeting रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर सत्‍तारुढ़ भाजपा की रणनीति और रुख क्‍या रहेगा यह तय हो गया है। विपक्ष के हमलों का जवाब कैसे दिया जाएगा, इस पर भी भाजपा विधायकों के बीच मंथन हो गई है।

मुख्‍यमंत्री अध्‍यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप और विधायक किरणदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में बजट सत्र के दौरान सभी विधायकों की उपस्थिति को लेकर विशेष निर्देश दिए गए।

विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति

विपक्ष की तरफ से सत्र के दौरान प्रतिदिन काम रोको प्रस्ताव लाने की तैयारी है। वहीं प्रश्नों के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। जिसके मद्देनजर भाजपा विधायकों ने भी रणनीति बनाई है। खासकर बजट अनुदान मांगों की चर्चा को लेकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डेढ़ घंटे चली बैठक

भाजपा विधायकों की बैठक में विपक्ष के हमलों से निपटने की रणनीति तैयार की गई है। इसमें पार्टी के विधयकों को अलग-अलग जिम्‍मेदारी दी गई है। विशेष रुप से वरिष्‍ठ विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक और कुछ अन्‍य को यह जिम्‍मेदारी दी गई है। नए सदस्‍यों को पर्याप्‍त अध्‍ययन करके आने के लिए कहा गया है। बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। उसके बाद सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री निवास में ही भोजन किया।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होगी। यह बैठक कांग्रेस के प्रदेश मुख्‍यालय राजीव भवन में होगी। बैठक के लिए दोपहर बाद 4 बजे का समय तय किया गया है। बैठक की अध्‍यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेगे। बैठक में प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज समेत पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेता भी रहेगें।

Exit mobile version