September 21, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

BJP Membership:  साय की BJP में वापसी: संवैधानिक पद पर रह चुके नेताओं ने ली पार्टी की सदस्‍यता

1 min read

BJP Membership:  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आज से भाजपा का सदस्‍यता अभियान शुरू हो गया। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित भव्‍य कार्यक्रम में प्रदेश स्‍तरीय सदस्‍यता अभियान की शुरुआत की गई। मंच पर प्रदेश सरकार और संगठन के बड़े-बड़े नेता मौजूद थे, जिन्‍हें पार्टी की सदस्‍यता दिलाई गई। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के सदस्‍य बनने वालों में कई नेता ऐसे भी हैं जो संवैधानिक पदों पर रह चुके हैं।

साय की भाजपा में वापसी BJP Membership

प्रदेश के दिग्‍गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने भाजपा में वापसी कर ली है। साय ने ऑनलाइन पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की है। इस बात की जानकारी साय ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट करके दी है। साय करीब 15 महीने पहले अप्रैल 2023 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे, लेकिन 8 महीने बाद दिसंबर 2024 में कांग्रेस भी छोड़ दिया था। साय पहले संवैधानिक पद पर रह चुके हैं। साय को भाजपा सरकार ने राष्‍ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाया था।

विधानसभा अध्‍यक्ष और पूर्व राज्‍यपाल भी बने सदस्‍य

भाजपा के सदस्‍य बनने वालों में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शामिल हैं। डॉ. रमन ने भी ऑनलाइन सदस्‍यता फार्म जमा किया। चूंकि वे संवैधानिक पद पर हैं, इस वजह से पार्टी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, लेकिन पूर्व राज्‍यपाल रमेश बैस ने दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। बैस त्रिपुरा, झारखंड और महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल रह चुके हैं। राज्‍यपाल का पद संवैधानिक होता, इस वजह से राज्‍यपाल किसी भी पार्टी के सदस्‍य नहीं रहते हैं।

जानिए..कौन बना छत्‍तीसगढ़ भाजपा का पहला सदस्‍य

राष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के पहले सदस्‍य बने। वहीं, प्रदेश में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने पहली सदस्‍यता ली। राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव ने सीएम विष्‍णुदेव को पार्टी की सदस्‍यता का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी कार्यक्रम में पार्टी के लगभग सभी बड़े नेताओं ने सदस्‍यता ग्रहण की।

BJP Membership जानिए.. सदस्‍यता अभियान का पूरा कार्यक्रम

भाजपा का सदस्‍यता अभियान राष्‍ट्रीय स्‍तर पर 2 सितंबर को शुरू हुआ है। प्रदेश स्‍तर पर इसकी शुरुआत आज यानी 3 सितंबर से की गई है। अब 4 सितंबर को जिला स्‍तर पर सदस्‍यता अभियान की शुरुआत होगी, जबकि 5 सितंबर से ब्‍लॉक स्‍तर पर सदस्‍य बनाने की शुरुआत होगी।

जानिए…छत्‍तीसगढ़ में कितने सदस्‍य बनाने का है लक्ष्‍य

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा ने 50 लाख सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा है। बताते चले कि प्रदेश की आबादी करीब सवा तीन करोड़ है। विधानसभा 2023 में प्रदेश में कुल वोटरों की संख्‍या 2 करोड़ 36 लाख 240 वोटर थे। लोकसभा चुनाव 2024 में वोटरों की संख्‍या बढ़कर 2 करोड़ 51 लाख 3 हजार 252 पहुंच गई। इसमें से 1 करोड़ 49 लाख से अधिक लोगों ने मतदान किया। इसमें से भाजपा के हिस्‍से में करीब 79 लाख वोट आए थे।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .