February 20, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

BJP विष्‍णुदेव ने कर दिया ऐसा कमाल शाह, नड्डा और सिंह समेत राष्‍ट्रीय नेता दे रहे बधाई

BJP विष्‍णुदेव ने कर दिया ऐसा कमाल शाह, नड्डा और सिंह समेत राष्‍ट्रीय नेता दे रहे बधाई

BJP  रायपुर| नगरीय निकाय चुनाव – 2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर केंद्रीय नेतृत्व बहुत खुश नजर आया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश भाजपा संगठन को बधाई व शुभकामनाएं दी। सभी ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए मुख्यमंत्री साय के जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास होना बताया। सीएम साय ने भी बधाई व शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से आभार जताया।

BJP केंद्रीय गृह मंत्री शाम ने दी बधाई

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा कि – छत्तीसगढ़ नगर निकाय के चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जन-जन तक विकास कार्यों की पहुंच और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मोहर है। इस विजय के लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं।

नड्डा ने जीत को बताया जनता के अटूट विश्‍वास का प्रतिक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने X पर लिखा कि – छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं। यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

सिंह ने दी परफेक्‍ट टेन की बधाई

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर लिखा कि – छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने ‘परफेक्ट टेन’ हासिल करके जीत का परचम लहराया है। इस जबरदस्त जीत के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत पूरी टीम को बधाई। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारों में जनता-जनार्दन के अगाध  विश्वास की प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी विजयी उम्मीदवारों को ढेरों शुभकामनाएं।

BJP जानिए.. राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री ने क्‍या कहा..

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने X पर लिखा कि – यह ऐतिहासिक जीत मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय के सुशासन पर जनता की मोहर है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी और जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों का अटूट विश्वास पुनः साबित हुआ।

महापौर-अध्‍यक्ष के चुनाव में BJP को 56% वोट, जानिए..कितने लोगों ने दबाया NOTA

BJP भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने X पर लिखा कि – नगर-नगर भाजपा शहर-शहर भाजपा, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 10 की 10 सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण देश के हर चुनाव में सामने आ रहा है। इस विजय पर भाजपा छत्तीसगढ़ के समस्त प्रत्याशियों एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस निकाय में 50 साल बाद जीती भाजपा, एजाज और भूपेश पर विष्णु का कटाक्ष

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी सह बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने X पर लिखा कि – पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में नगर निगम की सभी 10 सीटों पर मिली ऐतिहासिक विजय उन संकल्पों की जीत है, जो जनसेवा और सुशासन के लिए लिए गए थे। यह जीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, समर्पित कार्यकर्ताओं और हर उस नागरिक की है, जिसने विश्वास और समर्थन के साथ इस विजय को संभव बनाया।आप सभी को हृदय से बधाई और अभिनंदन। यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की मोहर है—अब हमें और भी अधिक सेवा और समर्पण के साथ आगे बढ़ना है!

शहरों में खिला कमल: सभी 10 नगर निगम में बीजेपी का कब्‍जा, 35 परिषद और 81 नगर पंचायत में भी जीत

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने X पर लिखा कि – छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी नीतियों पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस प्रचंड विजय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

छत्‍तीसगढ़ में अब नहीं होगी सरकारी खरीदी: वित्‍त विभाग ने लगाई रोक, देखिए.. आदेश

गौरतलब है कि कल आए नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में भाजपा ने दस में दस नगर निगम, 49 में 35 नगर पालिका और 114 में 81 नगर पंचायतों में ऐतिहासिक विजय हासिल की है। नगर निगम में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। इस प्रचंड विजय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों का आभार जताया एवं अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .