Site icon Chatur Post

Blacklisted  सरकार की बड़ी कार्यवाही: लापरवाही के आरोप में ब्लैक लिस्टेड किए गए 10 ठेकेदार

badi

Blacklisted  रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक ही जिले में 10 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। मामला जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही का है।

कलेक्टर ने की कार्यवाही

जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही के आरोप में काली सूची में डाले गए सभी ठेकेदार बस्तर जिला के हैं। कलेक्टर हरिस एस. ने ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही की है। अफसरों के अनुसार कलेक्टर ने 2 सितंबर को जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई थी, इसमें लापरवाही की बात सामने आई थी।

Blacklisted  नोटस के बावजूद नहीं दिखाई गंभीरता

अफसरों के अनुसार ब्लैक डिस्टेड किए गए ठेकेदारों को पहले नोटिस जारी किया गया था, इसके बावजूद काम की गति में कोई बदलाव नहीं आया है। अफसरों के अनुसार इन 10 ठेकेदारों के पास 16 गांवों के काम की जिम्मेदारी है। नोटिस के बावजूद काम में प्रगति नहीं होने के कारण उन्हें काली सूची में डाला गया है।

इन ठेकेदारों को किया गया ब्लैक लिस्टेड

जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही के कारण जिन ठेकेदारों को काली सूची में डाला गया है उनमें जगदलपुर के यादव कन्स्ट्रक्शन और गणपति सेल्स शामिल है।

इसी तरह जगदलपुर के ही व्हीआर कन्स्ट्रक्शन को भी काली सूची में डाला गया है। भिलाई के बीआर.इन्वायारा सॉल्यूशन, भानपुर के बंशीलाल गंजीर और केशकाल के आरबी ड्रिलर्स को भी काली सूची में डाला गया है।

छत्रपति कन्स्ट्रक्शन जगदलपुर, भारत इन्फ्रा केशकाल और किसान बोरवेल्स केशकाल के साथ रायपुर लखन सिंह ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्टेड किया गया है। इन सभी की अमानत राशि जब्त की जाएगी।

Blacklisted अफसरों को नियमित समीक्षा के निर्देश

बस्तर कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करने करने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Exit mobile version