Site icon Chatur Post

BMS का आंदोलन: प्रदर्शन के बाद PM और CM के नाम कलेक्‍टर को सौंपा

BMS का आंदोलन: प्रदर्शन के बाद PM और CM के नाम कलेक्‍टर को सौंपा

BMS  रायपुर। आठवें वेतनमान के कमेटी की मांग को लेकर भारतीय  मजदूर संघ से संबद्ध सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के आव्हान पर देशव्यापी आंदोलन के तारतम्य में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान 03 जुलाई को सभी जिलों में कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। एवं प्रदेश के कर्मचारियों के स्थानीय मांगो के लेकर एक ज्ञापन अलग से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञ दिया गया ।

उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी और प्रदेश महामंत्री ए के चेलक ने दी है।

    BMS  जारी विज्ञप्ति में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री एके चेलक ने आगे बताया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए प्रत्येक 10 वर्ष में वेतन आयोग गठित करने का प्रावधान को केन्द्र सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।

वर्ष 2016  से सातवें वेतन आयोग लागू किया गया है। उस हिसाब से 2026 में आठवें वेतनमान लागू होना है, परन्तु केन्द्र सरकार द्वारा 8 वेतनमान के लिए केवल कमेटी गठन करने घोषणा किए है इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।

अत: केन्द्र सरकार को जगाने पूरे देश में सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के आव्हान पर भारतीय मजदूर संघ से जुड़े संगठनों द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ भी आंदोलन में सहभागी बनकर आठवें वेतनमान हेतु कमेटी की गठन करने अभियान में शामिल है।

BMS  मध्यप्रदेश के चित्रकूट में सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के 11 जनवरी के राष्ट्रीय बैठक यह निर्णय भी लिया गया है कि अगस्त 2024 में एनपीएस के स्थान पर लागू की गई पेंशन योजना यूपीएस को भी निरस्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने हेतु भी केन्द्र सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है क्योंकि यूपीएस में कर्मचारियों के कंट्रीब्यूशन का अधिकाश हिस्सा सरकार अपने पास रखेगी और सेवानिवृति के समय मिलने वाली लाभों में अनेक कटौती की गई है। इसे लेकर देश भर के कर्मचारियों में घोर असंतोष है।

ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक, जिला मंत्री परमेश्वर कनौजे, जीआर बसोने, ओपी पाल, डॉ विनोद वर्मा, बीआर रावत, नागेंद्र सिंह, रंजिता मिश्रा, यूएस धुरिया, बीआर खोबरागड़े, संतोष ध्रुव जिला सचिव, कशिश मानिकपुरी, उदय सिंह लीलाधर निषाद, अनिल पाठक, प्रदीप अग्रवाल आदि अनेक कर्मचारी शामिल रहे।

Exit mobile version