
BMS बिलासपुर। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक हुई। यह बैठक 2 व 3 अगस्त 2025 को बिलासपुर के वन चेतना केंद्र सकरी हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष शोभा सिंहदेव ने की। बैठक का क्रियान्वयन महामंत्री दिनेश पांडेय ने किया।
पौधारोपण कर पर्यवरण संरक्षण का संदेश
इस दो दिवसीय बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन और क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, साथ ही केंद्रीय पदाधिकारी अखिल भारतीय मंत्री व विद्युत प्रभारी आर. एस. जायसवाल, कार्यसमिति सदस्य व राष्ट्रीय पर्यावरण मंच प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा का सानिध्य मिला। बैठक के दौरान वन चेतना केंद्र प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यरण संरक्षण का संदेश दिया गया ।
श्रमिकों से जुड़े कई विषयों पर हुई चर्चा
बैठक में श्रमिकों के हित और कल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर अनेक श्रमिक हितैषी प्रस्ताव पारित कर कार्ययोजना बनाई गई। इस कार्ययोजना के आधार पर आगे काम किया जाएगा1
प्रदेशभर से शामिल हुए पदाधिकारी
बैठक में पूरे प्रदेश पदाधिकारी, विभाग प्रमुख, आयाम प्रमुख, कार्यसमिति सदस्य, जिला मंत्रीगण के साथ ही सभी महासंघों/पंजीकृत यूनियनों के महामंत्री उपस्थित रहे। बैठक में जिला बीएमएस रायपुर के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे, जांजगीर के जिला मंत्री संजय चौहान, मुंगेली के जिला मंत्री रविकांत सिंह ठाकुर, पेंड्रा के जिला मंत्री हेमंत मानसर बिलासपुर के जिला मंत्री संजय तिवारी, कोरबा के जिला मंत्री नवरतन बरेठ शामिल हुए। पूरे बैठक के आयोजन जिला बीएमएस बिलासपुर द्वारा किया गया।




