Site icon Chatur Post

BMS भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन: 3 दिवसीय सम्‍मेलन में शामिल होगें ब्रिक्स देशों के भी प्रतिनिधि

BMS भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन: 3 दिवसीय सम्‍मेलन में शामिल होगें ब्रिक्स देशों के भी प्रतिनिधि

BMS  रायपुर। भारतीय मजदूर संघ का 21 वां त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन 6, 7 और 8 फरवरी को ओडिशा के पुरी के आयोजित किया जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ रायपुर के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने बताया कि इस अधिवेशन में देश भर से भारतीय मजदूर संघ के लगभग 2500 पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

इन संगठनों के प्रतिनिधि होगें शामिल

साथ ही भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उद्योगों कोयला, रेलवे, इस्पात, खदान, बिजली, स्कीम वर्कर आंगनबाड़ी , आशा वर्कर, बैंक , इंश्योरेंस , असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों आदि सेक्टरों में काम करने वाले प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

ब्रिक्‍स देश के प्रतिनिधि भी

इसके अलावा इस अधिवेशन में प्रथम बार  ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि और यूरोपीय देशों जैसे बेलारूस , इटली , इंडोनेशिया , ईजिप्ट ,श्रीलंका , नेपाल , साउथ अफ़्रीका के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं ।

छत्‍तीसगढ़ से 88 प्रति‍निधि भाग लेगें

भारतीय मजदूर संघ रायपुर के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने बताया कि  भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश से 88 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिसमें 14 महिलाएं और 74 पुरुष प्रतिनिधि शामिल हैं ।

इन विषयों पर होगी चर्चा

अधिवेशन में प्रमुख रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर में हो रहे तकनीकी , आर्थिक और पर्यावरण परिवर्तन का श्रमिक जगत पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसपर चर्चा होनी है ।

केंद्रीय मंत्री करेगें शुभारंभ

अधिवेशन का शुभारंभ केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ मनसुख मांडविया करेंगे और मुख्य अथिति ओडिशा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी उपस्थित रहेंगे ।

अधिवेशन का आयोजन भारतीय मजदूर संघ ओड़िसा प्रदेश कर रहा है जिसकी तैयारी पूर्ण हो चुकी है ,अधिवेशन की सफलता हेतु कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों , मंत्रियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

Exit mobile version