कर्मचारी हलचल

BMS बीएमएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन: मलेशम अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पांडे बने राष्ट्रीय महामंत्री, देखिए- पूरी सूची

BMS  रायपुर। भारतीय मजदूर संघ की 2026-29 की नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। ओडिशा के पुरी में आयोजित बीएमएस के त्रैवार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिन चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। तेलंगाना के एस मलेशम भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के सुरेंद्र कुमार पांडे (कोल विश्रामपुर) को राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया है।  छत्तीसगढ़ के ही राधेश्यम जायसवाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है।

सात उपाध्‍यक्ष और सात मंत्री

भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी में सात उपाध्‍यक्ष और सात मंत्री बनाए गए हैं। इसके जरिये देश के सभी राज्‍यों को संगठन में प्रतिनिधित्‍व देने का प्रयास किया गया है। पंजाब, विदर्भ, उत्तर प्रदेश,  केरल, राजस्थान,  दिल्ली और  गुजरात के उपाध्‍यक्ष बनाए गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश,  उड़ीसा,  छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार से एक-एक को मंत्री बनाया गया है।

सुरेंद्र कुमार पांडे राष्ट्रीय महामंत्री

भारतीय मजदूर संघ की 2026-29 की नई कार्यकारिणी

बीएमएस के उपाध्यक्ष

सुखविंदर सिंह पंजाब

नीता चौबे विदर्भ

अशोक शुक्ला उत्तर प्रदेश

उन्नीकृष्णन केरल

राजेंद्र शर्मा राजस्थान

पवन कुमार दिल्ली

जिग्नेश मजूमदार गुजरात

BMS के मंत्री

रामनाथ गणेशै मध्य प्रदेश

अंजलि पटेल उड़ीसा

 राधेश्याम जायसवाल छत्तीसगढ़

अरविंद मिश्रा मध्य प्रदेश

अशोक कुमार हरियाणा एनटीपीसी

अनिल कुमार धूमने महाराष्ट्र

संजय सिन्हा बिहार

वित्त मंत्री अनीस मिश्रा दिल्ली

संगठन मंत्री  बी सुरेंद्रन

सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा

Back to top button