BMS विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति: दो दिन की मंथन में परित किए गए 7 प्रस्‍ताव

schedule
2025-05-31 | 18:37h
update
2025-05-31 | 18:37h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

BMS  रायपुर। विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हिमाचल के पांवटा साहिब में हुई। 30 और 31 मई को हुई बैठक में देशभर के प्रतिनिधि शमिल हुए। दो दिनों तक चली इस मंथन में सेवानिवृत्‍त विद्युत कर्मचारियों के संबंध में सात प्रस्‍ताव पारित किए गए हैं।

ये सात प्रस्‍ताव किए गए पारित

1. वर्ष 2026 से नए वेतन पुनरीक्षण का लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिलने के मीडिया रिपोर्ट पर विरोध का प्रस्ताव पारित।

2. एक देश एक ग्रिड की तर्ज पर सभी विद्युत कर्मियों को एक समान सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान किया जाए ।

3. पेंशन रेस्टोरेशन 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष किए जाए।

4. विद्युत के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा की मांग।

5. 80/85/90 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर क्रमशः 20,30,40,50 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोतरी बगैर आवेदन के  हो।

6. केंद्र सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्णय को 60 वर्ष की आयु किया जाए।

7. वरिष्ठ नागरिकों को रेल सड़क परिवहन और फ्लाइट से यात्रा में 50% की छूट प्रदान किया जाए।

BMS सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को जोड़ने की मुहिम

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 6 माह में प्रत्येक पदाधिकारी सदस्य अपने अपने क्षेत्र में सेवानिवृत्त/कार्यरत कर्मचारियों के घर जाकर प्रत्यक्ष संपर्क करेगा।

अहिल्‍या देवी की जन्‍मदिवस पर महिला प्रतिनिधियों का सम्‍मान  

आज 31 मई को वीरांगना अहिल्या देवी होलकर के 300वे  जन्मदिन को भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर महिला दिवस के रूप में मनाते हुए महिला प्रतिनिधि श्रीमती तृप्ता शर्मा को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया । ज्ञातव्य हो कि अहिल्या देवी होलकर अपने सुशासन, सनातन और इंसाफ के लिए जानी जाती है । उन्होंने स्त्री शिक्षा को बढ़ावा दिया, सती प्रथा की समाप्ति, विधवा विवाह,  जैसे क्रांतिकारी कदम उठाए ।  सैकड़ों मंदिरों का पुनर्निर्माण किया ।

BMS मध्‍य प्रदेश में होगी कार्यसमिति की अगली बैठक

महासंघ के पदाधिकारियों सदस्यों को विभिन्न प्रांतों का प्रभारी नियुक्त किया गया जो कि समय समय पर अपने प्रभार वाले प्रदेश में संपर्क कर संगठन बढ़ाने के कार्य में राज्य इकाई को सहयोग प्रदान करेंगे।  आगामी कार्यसमिति बैठक नवंबर में मध्यप्रदेश में होगी

महामंत्री अरुण देवांगन ने किया मंच संचालन

दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता श्री अमर सिंह सांखला ने की । बैठक में अखिल भारतीय विद्युत् मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राज मुरुगन मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री श्री अरुण देवांगन ने किया । बैठक को पूर्व महामंत्री श्री प्रहलाद सिंह अवाना, कार्यकारी अध्यक्ष श्री बी चंद्रबाबू, संगठन मंत्री श्री रविंद्र काड़के ने भी मार्गदर्शन दिया । बैठक के सफल आयोजन में श्री देवराज शर्मा, श्री होशियार सिंह चंदेल, श्री रत्न लाल, श्री रंजीत सहित हिमाचल प्रदेश के अन्य  कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही ।

chatur postMay 31, 2025
1,124 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.02.2026 - 08:22:47
Privacy-Data & cookie usage: