BMS भारतीय मजदूर संघ का 21वा त्रैवार्षिक तीन दिवसीय अधिवेशन प्रारंभ: 8 देशों के श्रमिक प्रतिनिधि हुए शामिल

schedule
2026-02-06 | 15:40h
update
2026-02-06 | 16:19h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

BMS  न्‍यूज डेस्‍क। भारतीय मजदूर संघ का 21वा त्रैवार्षिक अधिवेशन भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी ओडिशा में शुक्रवार से प्रारंभ हुआ । प्रथम उदघाटन सत्र में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख भाई मांडवीया उपस्थित होकर अधिवेशन में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित किया । उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्यमय पंड्या ने किया संचालन महामंत्री रविन्द्र हिमते और उप महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने किया । द्वितीय सत्र में रविन्द्र  हिमते ने महामंत्री प्रतिवेदन और वित्त मंत्री राठौड़ ने आय व्यय प्रस्तुत किया । साथ ही पांच प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

तीसरे सत्र में उड़ीसा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी उपस्थित हुए । यह सत्र अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के रूप में हुआ जिसमें ब्राजील, रसिया, बेला रूस, इटली, ग्रीस, इजिप्ट, मॉरिशस, नेपाल सहित कुल 8 देशों के प्रतिनिधियों ने विश्व में श्रम जगत के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर अपने विचार रखे ।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की भारत स्थित प्रतिनिधि जुकी ने भी उपस्थित होकर अपने विचार रखे । सभी देशों के श्रमिक प्रतिनिधियों ने अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त किया । इंडोनेशिया के प्रतिनिधि ऑन लाइन उपस्थित रहे । मुख्यमंत्री श्री मांझी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भामस का 21वा अधिवेशन उड़ीसा के पुरी में आयोजित होना हमारे लिए गर्व का विषय हैं। हमारा प्रदेश श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहा है । भारतीय मजदूर संघ देश के सबसे बड़े संगठन के रूप में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वाह कर रहा हैं जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र है ।

इस सत्र के रात्रि 8 बजे समाप्त होने के बाद अधिवेशन के प्रथम दिवस का समापन घोषित करते हुए द्वितीय दिवस का कार्यक्रम 7 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे प्रारम्भ होने की घोषणा की गई ।

chatur postFebruary 6, 2026
124 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 08:14:14
Privacy-Data & cookie usage: