
BOM रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की तरफ से बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने BOM यानी बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ समझौता किया है।
जानिए- किसे मिलेगा बीमा का लाभ?
सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि योजना का लाभ सरकार के नियमित कर्मचारियों को मिलेगा। संविदा या अन्य कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
बीमा की शर्त?
बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सरकार के बीच हुए समझौते के तहत बीमा का लाभ ऐसे शासकीय सेवकों को मिलेगा जिनका बैंक खाता बीओएम में संचालित होगा।
बीमा के लिए शुल्क?
बीमा के लिए शासकीय सेवकों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। यह कवरेज बैंक में खाता संचालिक करने वाले शासकीय सेवकों को पूरी तरह फ्री मिलेगा।
बीमा योजना के तहत लाभ
केवल बैंक के खाताधारक कर्मचारियों के लिए
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा एक करोड़ 25 लाख
हवाई दुर्घटना बीमा एक करोड़
स्थायी पूर्ण विकलांगता एक करोड़ 25 लाख
टर्म इंश्योरेंस 10 लाख
गोल्डन आवर में 1 लाख तक कैशलेस उपचार सुविधा
बालिका विवाह पर 10 लाख
बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख
इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी ऐसा ही समझौता हो चुका है।




