Breaking News छत्तीसगढ़ में बड़ी रेल दुर्घटना: माल गाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 5 लोगों के मौत की खबर

schedule
2025-11-04 | 12:46h
update
2025-11-04 | 14:27h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Breaking News  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां एक माल गाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हो गई है। हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौत  की पुष्टि हो चुकी है यह संख्‍या और बढ़ सकती है। हालांकि मौतों की रेलवे की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। रेल अफसरों ने केवल दो लोगों के घायल होने की जानकारी दी है।

बिलासपुर स्टेशन के पास हुआ हादसा

रेल हादसा मंगलवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास बलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुआ। घटना दोपहर बाद करीब चार बजे की है। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषड़ टक्कर हुई है।

रेलवे ने जारी किया बयान

रेलवे की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि As per the primary info received – MEMU train coach hit goods train near Bilaspur station at about 16:00 Hrs  Injuries:

2 persons injured Railways have moved all the resources and all measures being ensured for treatment of injured

राहत एवं बचाव कार्य तेज

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर मुख्‍यालय से राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को निकाल लिया गया है। रेल अफसरों के अनुसार घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

रेल यातायात प्रभावित

दुर्घटना के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। कटनी रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी है। शाम सवा 5 बजे रेल अफसरों ने कहा कि फिलहाल राहत एवं बचाव का काम चल रहा है।

chatur postNovember 4, 2025
405 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
18.02.2026 - 13:52:07
Privacy-Data & cookie usage: