
BRMS रायपुर। भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) की एक निर्णायक पहल के अंतर्गत देश के सभी जोनों में अभ्यास वर्ग आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में 17 और 18 जनवरी 2026 को रायपुर के समता कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का सफल आयोजन किया गया।
इस अभ्यास वर्ग की अध्यक्षता कमलेश सिंह, अध्यक्ष, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ ने की। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ और भारतीय रेलवे मजदूर संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभ्यास वर्ग में इनकी रही उपस्थिति
बी. सुरेंद्रन – संगठन महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ
अशोक शुक्ला – रेल प्रभार, भारतीय मजदूर संघ
संतोष पटेल – राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय रेलवे मजदूर संघ
दिनेश पांडे – महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश
मंगेश देशपांडे – कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय रेलवे मजदूर संघ व प्रभारी अभ्यास वर्ग
परमेश्वर कन्नौजे– जिला महामंत्री, रायपुर, भारतीय मजदूर संघ
बाबु राव टाटा – आईटी प्रभारी, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश और मंडल अध्यक्ष, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, रायपुर
कोमल साहू – कार्यकारी अध्यक्ष, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ और विभाग प्रमुख, भारतीय मजदूर संघ जिला रायपुर
सूरज देवांगन – मंडल सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, रायपुर
आरके साहू – मंडल अध्यक्ष, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ
प्रोम्पी सिंह – मंडल सचिव, दक्षिण गठित मध्य रेलवे मजदूर संघ, बिलासपुर
दुरूप शर्मा – मंडल सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, नागपुर
इन विषयों पर हुई चर्चा
इस अभ्यास वर्ग में बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल के कुल 62 कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्रों में ट्रेड यूनियन की अवधारणा, उसकी शुरुआत व विस्तार, दंडात्मक और अपील नियम, BRMS का इतिहास, वित्तीय प्रबंधन, संगठनात्मक संरचना, नए श्रम संहिता (New Labour Codes) और समसामयिक विषयों पर संज्ञानात्मक चर्चा की गई।
प्रांत संपर्क प्रमुख संजय दुबे ने किया संबोधित
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह और सक्रियता के साथ सहभागिता की। अभ्यास वर्ग को और अधिक प्रेरणादायी बनाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत संपर्क प्रमुख संजय दुबे ने बौद्धिक सत्र लिया। इस सत्र में उन्होंने पांच संकल्पों का बोध कराया और पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब संबंधों की मजबूती एवं जिम्मेदार नागरिक आचरण के पालन के लिए सभी को प्रेरित किया।
समापन अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस अभ्यास वर्ग को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी व सफल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।






