Budget विधानसभा में आज: मुख्‍यमंत्री समेत ये 3 मंत्री करेगें सवालों का सामना, जानिए- कितने बजे पेश होगा बजट  

schedule
2026-02-24 | 03:51h
update
2026-02-24 | 03:52h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Budget रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। सदन में आज वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी वित्‍तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगें। सदन में आज प्रश्‍नकाल होगा, लेकिन उससे पहले दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में क्‍या- क्‍या होगा, आईए जानते हैं।

दिवंगत को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होगी सदन की कार्यवाही

परंपरा अनुसार विधानसभा के सत्र की शुरुआत दिवंगत पूर्व सदस्‍यों के श्रद्धंजलि के साथ होती है। चूंकि सोमवार को सत्र के पहले दिन राज्‍यपाल का अभिभाषण हुआ, इस वजह से सदन में निधन का उल्‍लेख नहीं किया गया, इसका उल्‍लेख आज किया जाएगा। सदन में आज दीनदयाल सिंह पोर्ते को श्रद्धांजलि दी जाएगी। पोर्ते अविभाजित मध्‍यप्रदेश की विधानसभा के सदस्‍य थे। उनके सम्‍मान में सदन में दो मिनट का मौन धारण करने के साथ ही कुछ देर के लिए कार्यवाही भी स्‍थगित की जाएगी।

प्रश्‍नकाल में ये तीन मंत्री करेगें सवालों का सामना

सदन में आज प्रश्‍नकाल होगा। इसमें मुख्‍यमंत्री समेत कुल तीन मंत्री सवालों का सामना करेगें। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के अलावा जो दो अन्‍य मंत्री सवालों का सामना करेगें उनमें केदार कश्‍यप और टंकराम वर्मा शामिल हैं। प्रश्‍नों की सूची में मुख्‍यमंत्री के खनिज, ऊर्जा और सामान्‍य प्रशासन विभाग से जुड़े सवाल शामिल है।

Budget जानिए- कितने बजे पेश होगा छत्‍तीसगढ़ का बजट

प्रश्‍नकाल 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद सदन की कार्यावाही कुछ देर के लिए स्‍थगित होगी। वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे सदन में बजट पेश करेंगे। यह विष्‍णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट होगा। वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी का बजट भाषण समाप्‍त होने के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह तक के लिए स्‍थगित कर दी जाएगी।

chatur postFebruary 24, 2026
16 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 03:59:09
Privacy-Data & cookie usage: