By-elections:  एक्टिवा से चलते हैं सुनील, आकाश के पास नहीं है गाड़ी, जानिए.. दोनों प्रत्‍याशियों का डिटेल..

schedule
2024-10-26 | 03:35h
update
2024-10-26 | 03:38h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com
By-elections:  एक्टिवा से चलते हैं सुनील, आकाश के पास नहीं है गाड़ी, जानिए.. दोनों प्रत्‍याशियों का डिटेल.. 1 min read

By-elections:  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव में सत्‍तारुढ़ भाजपा ने सुनील सोनी को प्रत्‍याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने आकाश शर्मा को मैदान में उतारा है।

नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नामांकन के साथ ही प्रत्‍याशियों ने अपनी संपत्‍ति‍ और आपाराधिक रिकार्ड आदि की जानकारी दी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही प्रत्‍याशी आर्थिक रुप से सझम हैं। उम्र और अनुभव के हिसाब से दोनों में काफी अंतर है।

जानिए.. क्‍या करती हैं कांग्रेस और भाजपा प्रत्‍याशियों की पत्नियां  

भाजपा प्रत्‍याशी 63 वर्षीय सुनील सोनी पाषर्द, रायपुर महापौर और रायपुर सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस प्रत्‍याशी 34 वर्षीय आकाश शुक्‍ला पहली बार चुन लड़ रहे हैं। दोनों प्रत्‍याशियों ने अपनी पत्नि‍यों को कामकाजी बताया है। शपथ पत्र के अनुसार सोनी की पत्‍नी तारा सोनी व्‍यवसाय करती है। बात दें कि सोनी की रायपुर के सराफा बाजार में सोने-चांदी की दुकान हैं। आकाश शर्मा की पत्‍नी अपूर्वा शर्मा आर्किटेक्‍ट और इंटीरियन डिजाईनर हैं।

By-elections:  जानिए.. सुनील सोनी और आकश शर्मा पर दर्ज एफआईआर  

आपराधिक प्रकरणों के मामले में कांग्रेस प्रत्‍याशी आकश शर्मा भाजपा प्रत्‍याशी से आगे हैं। सोनी के खिलाफ 2018 में एक मामला दर्ज हुआ था। वहीं, आकाश शर्मा के खिलाफ चार एफआईआर है। बलवा और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का है।  

 आकाश के घर में 4 वाहन सभी पत्‍नी के नाम पर

आकाश शर्मा के यहां 4 वाहन हैं। इनमें दो चार पहिया और दो, दो पहिया शामिल हैं। चारों गाड़ी पत्‍नी के नाम पर है। आकाश शर्मा के नाम पर कोई वाहन नहीं है।  सुनील सोनी के पास केवल एक एक्टिवा है। पत्‍नी के नाम पर कोई वाहन नहीं है।

Advertisement

By-elections:  संपत्‍ति‍ के मामले में सुनील सोनी आगे

सुनील सोनी के पास सदर बाजार में दुकान और छछानपैरी में खेत है। दुकान विरासत में मिली है। आवासीय प्‍लाट भी है। पत्‍नी के नाम पर हाउसिंग बोर्ड का मकान है। आकाश शर्मा और उनकी पत्‍नी के नाम पर कोई अचल संपत्‍ति नहीं है।

By-elections:  दोनों के पास बी कॉम की डिग्री

सुनील सोनी और आकाश शर्मा दोनों ही बी कॉम तक पढ़े हुए हैं।  सोनी ने अपनी आय का जरिया  कृषि और लोकसभा वेतन बताया है। वहीं, कांग्रेस प्रत्‍याशी ने अपने आय का स्रोत ठेकेदारी बताया है।

जानिए.. भाजपा प्रत्‍याशी सुनील सोनी की संपत्‍ति‍

भाजपा प्रत्‍याशी 63 वर्षीय सुनील सोनी के पास  एक लाख 78 हजार 954 और पत्‍नी के पास दो लाख 76 हजार 966 कैश है। सुनील सोनी के 4 बैंक खाते हैं। इनमें क्रमश: 3 लाख 64 हजार 456, 34 हजार 351, 54 लाख 37 हजार 546 और 2100 रुपये जमा है। पत्‍नी के एक बैंक खाते में  आठ लाख एक हजार 619 रुपये है।

सुनील सोनी के पास 175 ग्राम सोना है। उनकी पत्‍नी के पास 292 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी है। सुनील सोनी के पास कुल 81 लाख 6 हजार 365 की अचल संपत्‍ति‍ है। उनकी पत्‍नी के पास 48 लाख 73 हजार 567 अचल संपत्‍ति‍ है।  चल और अचल संपत्‍ति‍ मिलाकर सुनील सोनी के पास 1 करोड़ 32 लाख 4 हजार 200 और पत्‍नी की 1 करोड़ 42 लाख 7 हजार 400 रुपये की है।

By-elections:  जानिए.. कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के बारे में

कांग्रेस प्रत्‍याशी 34 वर्षीय आकश शर्मा के खिलाफ 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।  उनके पास 80 हजार रुपये कैश है, जबकि पत्‍नी के पास डेढ़ लाख रुपये है। आकाश शर्मा ने अपने पांच बैंक खातों की जानकारी दी है।

इनमें एक में 4 लाख 76 हजार 726, दूसरे में 92 रुपये, तीसरे में 79 हजार 480 रुपये, चौथे में  80 हजार रुपये जमा है। पांचवें बैंक खाते में जीरो बैलेंस है। आकाश की पत्‍नी के भी 5 बैंक खाते हैं। इनमें क्रमश: 1 लाख 29 हजार 83 रुपये, 10 हजार, 78 हजार 769, 22 हजार 543 और 24 हजार 704 जमा ह।

आकाश के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। पत्‍नी के नाम पर चार वाहन है। इनमें हुंडई आई 20, टोयोटा और 2 एक्टिवा  शामिल है। आकाश के पास कोई आभूषण नहीं है।

पत्‍नी के पास 700 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी है। साथ ही पत्‍नी के पास हीरे का आभूषण भी है जिसकी कीमत करीब ढाई लाख बताई गई है। आकाश और उनकी पत्‍नी के पास कोई अचल संपित्‍त नहीं है। आकाश की कुल संपत्‍ति‍ 19 लाख 46 हजार 282 रुपये है, जबकि पत्‍नी की कुल  संपत्‍ति‍ एक करोड़ दो लाख 24 हजार एक रुपये है।

सुनील सोनीअकाश शर्मा
विवरणस्‍वयंपत्‍नीकुटुंबस्‍वयंपत्‍नीआश्र‍ित
उम्र63 वर्ष34 वर्ष
शिक्षाबी कॉमबी कॉम
अपराधिक मामले14
नगद17895427696611951980000150000 
आभूषण      
सोना175 ग्राम292 ग्राम270 ग्राम700 ग्राम 
चांदी10 किलो5 किलो1 किलो
हीरा2.5 लाख का
वाहन14
बैंक खाता411552
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.10.2024 - 03:40:37
Privacy-Data & cookie usage: