छत्‍तीसगढ़ के इन नगरीय निकायों में होंगे उप चुनाव, 14 अक्‍टूबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची

schedule
2022-10-05 | 04:18h
update
2022-10-05 | 04:18h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग state election commission के निर्देशानुसार विभिन्न नगर पालिकाओं municipalities में रिक्त पदों के लिए उप चुनाव bye election कराए जाने हेतु 1 जनवरी 2022 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची voter’s list तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे आपत्तियां 14 अक्टूबर से प्राप्त की जाएंगी।

उप चुनाव- सात अक्‍टूबर से शुरू होगी मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया

प्रथम चरण के कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर 2022 तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति होगी तथा प्रारंभिक प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने के लिए कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति की जाएगी। साथ ही मतदाता सूची तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वह प्राधिकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसी तिथि तक भारत निर्वाचन आयोग की 1 जनवरी 2022 की स्थिति में तैयार अद्यतन विधानसभा की मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त की जाएगी। साथ ही विधानसभा की मतदाता सूची वार्ड वार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाता सूची की वार्डवार एवं भागवार मार्किंग 8 अक्टूबर 2022 तक की जाएगी।

वार्ड वार एवं भाग वार चिन्हित निर्वाचको को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शाए गए वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में 11 अक्टूबर तक शिफ्ट किया जाएगा। मतदाता सूची की चेक लिस्ट 12 अक्टूबर को तैयार की जाएगी साथ ही चेक लिस्ट की जांच कर त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चेक लिस्ट संशोधन के बाद प्रारूप मतदाता सूची को मुद्रण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को 13 अक्टूबर तक प्रदान किया जाएगा। इसी तिथि को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता सूची का मुद्रण कराया जाएगा और इसे रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

द्वितीय चरण में 14 अक्टूबर 2022 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा एवं इसी तिथि से दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इसी दिन मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी।

21 अक्टूबर 2022 अपरान्ह 3 बजे तक दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावे एवं आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है। प्रारूप क 1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित है।

प्रारूप क 1 में प्राप्त दावों का निराकरण करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है। दावे आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरुद्ध 5 दिवस के भीतर अपील की जा सकेगी। 5 नवंबर तक परिवर्धन, संशोधन तथा विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में की जाएगी। 7 नवंबर तक चेक लिस्ट की निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी।

9 नवंबर 2022 तक अनुपूरक सूची का मुद्रण कराया जाएगा और उसे मूल सूची के साथ संलग्न किया जाएगा। 10 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

इन निकायों में होंगे उप चुनाव

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका उप निर्वाचन 2022 के अंतर्गत प्रदेश के छह नगरीय निकायों के 6 वार्डों में उपचुनाव कराए जाएंगे।

जांजगीर-चांपा जिले में नगर पंचायत बलौदा के वार्ड क्रमांक 5 तथा नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 7 में उप चुनाव होना है।

इसी तरह सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 14 में

कोरिया जिले के नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ; के वार्ड क्रमांक 3 में

नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 22 में उप निर्वाचन कराया जाना है।

साथ ही उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड क्रमांक 13 में उप निर्वाचन होगा।

आपके पर्यटन के रोमांच को बढ़ा देगा बारनवापारा अभ्यारण्य का यह नया स्‍वरुपAMP

chatur postOctober 5, 2022
215 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 15:21:34
Privacy-Data & cookie usage: