Cabinet विष्‍णुदेव की अध्‍यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू: क्‍या भावी मुख्‍य सचिव भी हैं मौजूद!

schedule
2025-06-30 | 10:00h
update
2025-06-30 | 10:00h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Cabinet रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में मंत्रालय में चल रही इस बैठक में मंत्रियों के साथ ही मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन व अन्‍य अफसर भी मौजूद है। आज चल रही कैबिनेट की बैठक प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है।

अमिताभ जैन के कार्यकाल का आज अंतिम दिन

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍य सचिव आईएएस अमिताभ जैन के कार्यकाल का आज अंतिम दिन है। जैन आज सेवानिवृत्‍त हो जाएंगे। कैबिनेट की आज की बैठक विशेष रुप से अमिताभ जैन को विदाई देने के लिए बुलाई गई है।

इसमें सरकार के अन्‍य कामों पर भी चर्चा होगी, लेकिन मुख्‍य सचिव की विदाई के लिहाज से इस बैठक को महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्‍य के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब किसी मुख्‍य सचिव को कैबिनेट की बैठक में विदाई दी जा रही है। इससे पहले कैबिनेट में किस मुख्‍य सचिव को विदाई दी गई थी, इसकी जानकारी के लिए यहां क्लिक करेंAMP

Cabinet  बैठक में मुख्‍य सचिव के पद के दावेदारों की मौजूदगी

इस बैठक में मुख्‍य सचिव पद के दावेदारों की मौजूदगी को लेकर भी चर्चा हो रही है। हालांकि बैठक की जो फोटो जारी हुई है उसमें मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन के अलावा एसीएस रैंक के केवल एक अफसर नजर आ रहे हैं। बता दें कि मुख्‍य सचिव के पद के चार दावेदार माने जा रहे हैं। इनमें रेणु पिल्‍ले, सुब्रत साहू, अमित कुमार और मनोज पिंगुआ शामिल है। कैबिनेट की बैठक में केवल पिंगुआ की तस्‍वीर नजर आ रही है।

Cabinet नए मुख्‍य सचिव की नियुक्ति का आदेश

छत्‍तीसगढ़ के अगले मुख्‍य सचिव कौन होंगे। इसकी घोषणा कैबिनेट की बैठक के बाद शाम तक हो सकती है। फिलहाल नए मुख्‍य सचिव के नाम को लेकर सस्‍पेंश बना हुआ है। आज देर शाम तक छत्‍तीसगढ़ के नए मुख्‍य सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

chatur postJune 30, 2025
416 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:25:33
Privacy-Data & cookie usage: