Site icon Chatur Post

Cabinet छत्‍तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग में बदलाव: जानिए- अब किस मंत्री के पास है कौन-कौन सा विभाग  

Vishnu

Cabinet रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग में आंशिक बदलाव किया गया है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने अपनी कैबिनेट के तीन मंत्रियों के विभाग में बदला किया है। इसमें श्‍याम बिहारी जायसवाल और लखनलाल देवांगन का एक-एक विभाग कम किया गया है। वहीं, ओपी चौधरी को एक विभाग की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी दी गई है।

सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

छत्‍तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों में किए गए बदलाव के संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें ओपी चौधरी को 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्‍वयन की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी दी गई है। अभी तक यह विभाग श्‍याम बिहारी जायसवाल के पास था।

छत्‍तीसगढ़ में कितने मंत्रियों का विभाग बदला गया है

मुख्‍यमंत्री ने श्‍याम बिहारी जायसवाल को 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्‍वयन और लखनलाल देवांगन को सार्वजनिक उपक्रम विभाग के भार से मुक्‍त कर दिया है।

मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल  संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण , इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी , जन शिकायत एवं निवारण  अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)
उप मुख्यमंत्रीअरूण साव  लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूद एवं युवा कल्याण
उप मुख्यमंत्रीविजय शर्मा गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।  
मंत्रीरामविचार नेताम आदिम जाति विकास,  कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव  प्रौद्योगिकी, मछली पालन , पशुधन विकास
मंत्रीदयालदास बघेल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।
मंत्रीकेदार कश्यप वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य
मंत्रीलखनलाल देवांगन वाणिज्य एवं  उद्योग , वाणिज्यिक कर (आबकारी ) श्रम
मंत्रीश्याम बिहारी जायसवाल लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास
मंत्रीओ.पी चौधरी वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर ) आवास एवं पर्यावरण, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।
मंत्रीलक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग।
मंत्रीटंकराम वर्मा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन , पुनर्वास , उच्च शिक्षा
मंत्रीगजेन्द्र यादव स्कूल शिक्षा , ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य
मंत्रीगुरू खुशवंत साहेब कौशल विकास ,  तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
मंत्रीराजेश अग्रवाल पर्यटन एवं संस्कृति , धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
Exit mobile version