April 14, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Cabinet  Expansion विष्‍णुदेव कैबिनेट का विस्‍तार: शामिल होंगे 2 या 3 और तारीख कल होगी तय, इन 2 का मंत्री बनना तय..

Vishnu Cabinet CM आज जाएंगे दिल्‍ली, कैबिनेट विस्‍तार की अटकले, मंत्रियों की होगी समीक्षा! जानिए- पूरा समीकरण  

Cabinet  Expansion  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय कैबिनेट के विस्‍तार की अटकले फिर तेज हो गई है। कैबिनेट में दो मंत्री के पद खाली हैं, लेकिन हरियाणा की तरह यहां भी तीन और मंत्री बनाए जाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इस बीच चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नाम फाइनल हो गए हैं।

कल तय होगा कैबिनेट का आकार और विस्‍तार की तारीख

विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में कितने और मंत्री बनाए जाएंगे और यह विस्‍तार कब होगा, पुराने मंत्रियों के विभाग में बदलाव होगा या नहीं, यह सब कल तय हो सकता है। कल मंगलवार को प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार शाह के दौरे के बाद इन दोनों नेताओं के आगमन से मंत्रिमंडल के विस्‍तार की संभावना देखी जा रही है।

Cabinet  Expansion  मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले दो नाम तय

इस बीच विष्‍णुदेव साय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले दो नाम लगभग तय हैं। इनमें एक नाम बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव शामिल हैं। कैबिनेट में यदि तीन मंत्री शामिल किए जाते हैं तो वह तीसरा नाम रायपुर से राजेश मूणत या पुरंदर मिश्रा हो सकते हैं। अजय चंद्राकर का नाम भी चर्चा में है।

क्‍या कैबिनेट से हटाए जाएंगे मंत्री

विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में अभी मुख्‍यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। सियासी गलियारे में चर्चा है कि मौजूदा 10 मंत्रियों में से किसी को बाहर भी किया जा सकता है, उनके स्‍थान पर नए मंत्री को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि पार्टी के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के अनुसार इस बात की संभावना बहुत कम है। केवल कुछ मंत्रियों के विभाग में बदलाव हो सकता है। सबसे ज्‍यादा चर्चा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को लेकर है।

Cabinet  Expansion  जानिए.. क्‍यों नहीं बनाए जा सकते ज्‍यादा मंत्री

नियमानुसार छत्‍तीसगढ़ की कैबिनेट में 13 से ज्‍यादा मंत्री शामिल नहीं किए जा सकते हैं। संविधान के हिसाब से किसी भी राज्‍य की विधानसभा की कुल सदस्‍य संख्‍या के 15 प्रतिशत से ज्‍यादा मंत्री नहीं बनाए जा सकते हैं। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के सदस्‍यों की कुल संख्‍या 90 है। इसका 15 प्रतिशत 13.5 होता है। हरियाणा विधानसभा में भी 90 सदस्‍य हैं, वहां इस बार 14 मंत्री बनाए गए हैं। हालांकि 14वें मंत्री का मामला हाईकोर्ट में पेडिंग हैं, फिर भी छत्‍तीसगढ़ में इसी आधार पर तीन नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की चर्चा चल रही है।

Copyright © All rights reserved. | Powered By : Simpli Life