Cabinet Expansion कैबिनेट विस्‍तार फाइनल: कल 10:30 बजे ये 3 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखिए- सूचना

schedule
2025-08-19 | 13:59h
update
2025-08-19 | 13:59h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Cabinet Expansion रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अंतत: कैबिनेट विस्‍तार की तारीख और समय तय हो गया है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण का स्‍थान भी फाइनल हो गया है। भाजपा विधायक दल की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह की सूचना जारी कर दी गई है। हालांकि मंत्रियों के नाम गोपनीय रखे गए हैं, लेकिन तीन का मंत्री बनना तय है।

जानिए- कब और कहां होगा शपथ ग्रहण

विष्‍णुदेव साय के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों का शपथ ग्रहण बुधवार (20 अगस्‍त) को होगा। शपथ ग्रहण राजभवन के  छत्‍तीसगढ़ मंडप में होगा। शपथ ग्रहण के लिए सुबह साढ़े 10 बजे का समय तय किया गया है।

भाजपा विधायक दल ने जारी की सूचना

नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की सूचना भाजपा विधायक दल की तरफ से जारी की गई है। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्‍ला ने के हस्‍ताक्षर से जारी इस सूचना में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण बुधवार को राजभवन में सुबह साढ़े 10 बजे होगा।

Cabinet Expansion  इन तीन विधायकों का मंत्री बनना तय

विष्‍णुदेव मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव, गुरु खुसवंत साहेब और संपत अग्रवाल शामिल हैं। गजेंद्र यादव का नाम पहले से चर्चा में था। यादव दुर्ग शहर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं।

पूर्व मंत्रियों को नहीं मिला स्‍थान

कैबिनेट विस्‍तार में पूर्व मंत्रियों को किनारे कर दिया गया है। पूर्व मंत्रियों की तमाम कोशिशों के बावजूद कैबिनेट में उन्‍हें स्‍थान नहीं दिया गया है। मंत्री बनने की दौड़ में जिन पूर्व और वरिष्‍ठ विधायकों का नाम चर्चा में था उनमें अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, धर्मलाल कौशिक और तला उसेंडी शामिल थे।

Cabinet Expansion  संगठन की तरह सरकार में भी नए चेहरे

भाजपा प्रदेश संगठन में इस बार ज्‍यादातर नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसी तरह कैबिनेट में एक मात्र राम विचार नेताम और केदार कश्‍यप को छोड़ दें तो सभी नए चेहरे हैं।

chatur postAugust 19, 2025
475 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.02.2026 - 23:55:57
Privacy-Data & cookie usage: