राजनीति

 मंगलवार को शपथ ग्रहण की अटकले

लगातार तीन बार रहे मंत्री

Cabinet  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय कैबिनेट के विस्‍तार की अटकलों के बीच भाजपा के वरिष्‍ठ विधायक अमर अग्रवाल राजभवन में राज्‍यपाल रमेन डेका से मुलाकात की है। राजभवन पहुंचे अमर अग्रवाल ने मीडिया से बात की। उन्‍होंने बताया कि राजभवन से बुलावा आया था।

लगातार तीन बार रहे मंत्री

अमर अग्रवाल बिलासपुर विधानसभा सीट से 1998 से 2018 तक लगातार विधायक रहे हैं। 2018 का चुनाव वे हार गए थे। अमर अग्रवाल डॉ. रमन सिंह की सरकार के तीनों कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे। इस बार भी पुराने चेहरों में सबसे ज्‍यादा चर्चा अमर अग्रवाल को ही मंत्री बनाए जाने की हो रही है।

Cabinet  अमर अग्रवाल ने बताई मुलाकात की यह वजह

राजभवन पहुंचे अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि उन्‍होंने राज्‍यपाल से मिलने के लिए वक्‍त मांगा था। इस संबंध में उन्‍होंने 10 दिन पहले राजभवन को पत्र भेजकर मिलने का समय मांगा था। इसके बाद राजभवन ने उन्‍हें फोन करके मुलाकात के समय की जानकारी दी।  

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा संस्‍थापक के पुत्र

अमर अग्रवाल भाजपा के कद्दावार नेता रहे लखीराम अग्रवाल के पुत्र हैं। लखीराम अग्रवाल को छत्‍तीसगढ़ भाजपा का पितृ पुरुष कहा जाता है।

Cabinet  मंगलवार को शपथ ग्रहण की अटकले

इधर, विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों का मंगलवार को शपथ ग्रहण होने की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाना है। इस बीच सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले तीन में से केवल एक नाम पर ही सहमति बन पाई है। बाकी दो नाम अभी तय नहीं हो पाए हैं।

क्‍या गजेंद्र यादव अकेले लेंगे शपथ

कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले तीन में से एक जिस नाम पर सहमति बनी है, वह नाम गजेंद्र यादव का है। संघ की पृष्‍ठभूमि से आने वाले गजेंद्र यादव दुर्ग विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीते हैं।

Back to top button