Chhattisgarh

CG छत्तीसगढ़ में स्थानीय चुनाव की तैयारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली बैठक, जानिए- कितने पदों पर होगा चुकनाव

CG रायपुर। छत्तीगसढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की तैयार शुरू हो गई है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार और राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने स्थानीय निकायो के आगामी आम और उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

आयुक्त अजय सिंह ने विशेष रूप से निर्वाचक मतदाता सूची अद्यतन कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि आगामी आम व उप चुनाव के लिए आवश्यक, निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से विधानसभा क्षेत्रवार निर्वाचक नामावली का अद्यतन डाटा शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।

मतदाता सूची प्राप्त होते ही जिससे स्थानीय निकाय के आगामी निर्वाचन के लिए समयबद्ध और त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी। साथ ही निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

बता दें कि छत्तीगसढ़ के नगरीय निकायो में अध्यक्ष के 6 एव पार्षद  के 75 पद तथा ग्रामीण निकायों में जनपद पंचायत सदस्य के 06 पद, सरपंच के 70 पद तथा पंच के 977 पद रिक्त हैं जिन पर आम/उप चुनाव अपेक्षित हैं ।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button