Site icon Chatur Post

Cabinet विष्‍णुदेव साय कैबिनेट की बैठक: फरवरी की इस तारीख को होगी राज्‍य कैबिनेट की बैठक

Cabinet विष्‍णुदेव साय कैबिने की बैठक के बड़े फैसले:

Cabinet रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में राज्‍य मंत्रिपरिषद की बैठक चार फरवरी को होने जा रही है। यह बैठक मंत्रालय में होगी। इस बैठक में सरकार कुछ महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकती है।

धान खरीदी की समीक्षा

छत्‍तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी को खत्‍म हो रही है। इसके बाद चार फरवरी को कैबिनेट की बैठक होगी। माना जा रहा है कि बैठक में सरकार इस वर्ष की धान खरीदी और कस्‍टम मिलिंग की स्थिति की समीक्षा कर सकती है।

बजट सत्र की तैयारी

कैबिनेट की इस बैठक में विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। सत्र की अधिसूचना फरवरी के पहले सप्‍ताह में जारी होने की संभावना है। सत्र फरवरी के अंतिम सप्‍ताह या मार्च के पहले सप्‍ताह से शुरू हो सकती है।

Cabinet जानिए- कब हुई थी पिछली कैबिनेट की बैठक

इससे पहले कैबिनेट की बैठक 21 जनवरी को हुई थी। यह बैठक मुख्‍यमंत्री निवास कार्यालय में हुई थी। इस बैठक में सरकार ने वित्‍तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी नीति का अनुमोदन किया था।

इस बैठक में सरकार ने चार निर्णय लिए थे। इसमें श्री विले पारले कलावनी मंडल को नवा रायपुर में जमीन देने का फैसला किया था।

Exit mobile version