Cabinet साय कैबिनेट की बैठक 30 जुलाई को: शाम को दो दिन के लिए दिल्‍ली जाएंगे सीएम

schedule
2025-07-26 | 09:43h
update
2025-07-26 | 09:43h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Cabinet रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 30 जुलाई को प्रस्‍तावित है। यह बैठक मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कुछ महत्‍वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री नई दिल्‍ली जाएंगे। विष्‍णुदेव का यह दौरान दो दिनों का होगा।

खेती- किसानी पर हो सकती है चर्चा

कैबिनेट की बैठक में खरीफ सीजन में खेती- किसानी को लेकर चर्चा हो सकती है। विशेष रुप से खाद की उलब्‍धता और आपूर्ति की कैबिनेट में समीक्षा हो सकती है। धान खरीदी के लक्ष्‍य को लेकर भी फैसला हो सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ नए नियमों पर भी कैबिनेट में चर्चा होने की संभावना है।

Cabinet मुख्‍यमंत्री का नई दिल्‍ली दौरा

कैबिनेट की बैठक से ज्‍यादा चर्चा 30 जुलाई को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव के प्रस्‍तावित दिल्‍ली दौरे की हो रही है। विष्‍णुदेव 30 जुलाई को दोपहर बाद नई दिल्‍ली जाएंगे। 31 जुलाई को उनकी लगातार बैठकें और मुलाकातें होगीं। मुख्‍यमंत्री के इस दिल्‍ली दौरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

नई दिल्‍ली में किससे मिलेगा मुख्‍यमंत्री

सरकार के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के अनुसार नई दिल्‍ली के दौरे में मुख्‍यमंत्री की केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्‍य नेताओं से मिल सकते हैं। सीएम साय की केंद्रीय गृह मंत्री शाह के साथ भी बैठक होने की चर्चा है।

Cabinet कैबिनेट विस्‍तार की चर्चा

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव के नई दिल्‍ली जाने का कार्यक्रम आने के साथ ही राज्‍य में कैबिनेट के विस्‍तार की चर्चा फिर तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस बार विष्‍णुदेव नई दिल्‍ली से राज्‍य कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नाम लेकर ही लौटेंगे। बता दें कि राज्‍य में अभी दो से तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं।   

chatur postJuly 26, 2025
417 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 07:44:33
Privacy-Data & cookie usage: