Cabinet meeting कैबिनेट की बैठक 14 नवंबर को: सहाकारी समिति और कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटरों की मांगों पर हो सकता है विचार!

schedule
2025-11-08 | 07:30h
update
2025-11-08 | 07:30h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Cabinet meeting रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार की कैबिनेट की बैठक 14 नवंबर को प्रस्‍तावित है। यह बैठक मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में मंत्रालय में होगी। इसमें धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही राष्‍ट्रपति के प्रस्‍तावित दौरा समेत अन्‍य विषयों पर चर्चा होगी।

राष्‍ट्रपति का कार्यक्रम होगा फाइनल

कैबिनेट की बैठक में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्‍तावित छत्‍तीसगढ़ दौरे को लेकर चर्चा हो सकती है। राष्‍ट्रपति मुर्मू इस महीने छत्‍तीसगढ़ आ रही हैं, वे यहां अंबिकापुर आएंगी। राष्‍ट्रपति के प्रस्‍तावित दौरा की विस्‍तार से जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

chaturpost.com के whatsapp channel से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें….जुड़े रहने के लिए चैनल पर जाने के बाद follow को जरुर दबाएं

धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा

छत्‍तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। इसके एक दिन पहले हो रही कैबिनेट की इस बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा हो सकती है। इस दौरान बारदाना आदि की व्‍यवस्‍था के साथ ही किसानों के पंजीयन पर कैबिनेट की बैठक में रिपोर्ट रखी जा सकती है।

सहाकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों पर विचार

माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी से जुड़े कर्मचारियों की मांगों पर भी चर्चा होने की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है। बता दें कि धान खरीदी से जुड़े सहकारी कर्मचारी और समितियों के डाटा एंट्री ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने 3 नवंबर से काम बंद कर रखा है। इसकी वजह से धान खरीदी की तैयारी प्रभावित हुई है।

chaturpost.com के whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

धान खरीदी सहाकारी समिति और डाटा एंट्री ऑपरेशन चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पहले सांकेतिक आंदोलन किया, लेकिन सरकार ने जब मांगों पर ध्‍यान नहीं दिया तो 3 नवंबर से अनिश्चितकाली काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। धान खरीदी से जुड़ी समितियों की मांग और आंदोलन के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

chatur postNovember 8, 2025
632 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 01:00:53
Privacy-Data & cookie usage: