Site icon Chatur Post

Cabinet Meeting विष्‍णुदेव कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय: 26 सौ से ज्‍यादा लोगों को मिली नौकरी

Cabinet Meeting रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में बुधवार को हुई राज्‍य कैबिनेट की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने बर्खास्‍त किए गए 26 सौ से ज्‍यादा लोगों को पुन: बहाली का निर्णय लिया है।

विष्‍णुदेव साय कैबिनेट ने सेवा से बर्खास्‍त किए गए 2621 बीएड डिग्रीधारियों को बहाल करने का निर्णय लिया है। सरकार ने इन्‍हें सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का निर्णय लिया है।

Cabinet Meeting बात दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2621 बीएड धारियों की शिक्षक के पद पर नियुक्‍त किया था। इसको लेकर विवाद होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विष्‍णुदेव साय सरकार ने इन सभी को सेवा से बाहर कर दिया था।

नौकरी से बर्खास्‍त किए गए बीएड डिग्रीधारियों ने इसके खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था। कई महीने लगातार आंदोलन के बाद इसी महीने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ उनके प्रतिनिधियों की बैठक हुई। मुख्‍यमंत्री के आश्‍वासन के बाद आंदोलन समाप्‍त कर दिया गया था। इसके अब अब राज्‍य सरकार ने उन्‍हें नौकरी देने का निर्णय लिया है।

Cabinet Meeting अफसरों के अनुसार कैबिनेट के निर्णय के आधार पर अगले एक- दो दिनों में राज्‍य सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद बर्खास्‍त सभी 2621 बीएड डिग्रीधारियों को सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर बहाली शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- ईओडब्‍ल्‍यू ने फिर मारा छापा

राज्‍य सरकार की एजेंसी आर्थिक अपराध अन्‍वेषण ब्‍यूरो (ईओडब्‍ल्‍यू) ने फिर आज बड़ी कार्यवाही की है। ईओडब्‍ल्‍यू ने आज राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में छापा मार कार्यवाही की है। मामला केंद्रीय परियोजना में हुए बड़े भ्रष्‍टाचार से जुड़ा है। इस खबर को विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version