Cabinet  कैबिनेट की बैठक में लिखा जाएगा नया इतिहास: करीब 20 साल बाद होगा ऐसा…

schedule
2025-09-09 | 05:02h
update
2025-09-09 | 05:02h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Cabinet  रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में आज (9 सितंबर) राज्‍य कैबिनेट की बैठक होगी। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक है। इस बैठक में पहली बार मुख्‍यमंत्री के साथ 13 मंत्री शामिल होंगे। यह एक नया इतिहास होगा।

करीब 20 साल बाद कैबिनेट में 13 से ज्‍यादा

विष्‍णुदेव कैबिनेट में मुख्‍यमंत्री के साथ 13 मंत्री हैं। इस तरह कैबिनेट का आकार कुल 14 का है। करीब 20 साल बाद राज्‍य कैबिनेट के सदस्‍यों की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है। राज्‍य गठन के बाद बनी डॉ. रमन सिंह के नेतृत्‍व वाली दूसरी सरकार के पहले साल के बाद से कभी भी कैबिनेट में 13 से ज्‍यादा सदस्‍य नहीं रहे हैं।

Cabinet  जोगी सरकार में 23 व डॉ. रमन सरकार में थे 17 मंत्री

राज्‍य में अजीत जोगी के नेतृत्‍व वाली पहली कांग्रेस सरकार में 23 मंत्री थे। इसके बाद डॉ. रमन सिंह के नेतृत्‍व में 2003 में बनी दूसरी सरकार में कुल 17 मंत्री थे। मुख्‍यमंत्री को शामिल करने के बाद कैबिनेट में सदस्‍यों की संख्‍या 18 थी। 2004 में हुए संविधान संशोधन के बाद कैबिनेट का आकार सीमित कर दिया गया। डॉ. रमन को अपने 5 मंत्रियों को हटाना पड़ा।

14वें मंत्री के खिलाफ दो केस

इस बीच राज्‍य में  एक अतिरिक्‍त मंत्री बनाए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में दो मुकदमें दर्ज हो गए हैं। एक केस पहले से चल रहा था।  कांग्रेस के संचार विभाग के अध्‍यक्ष सुशील आनंद शुक्‍ल ने इसके खिलाफ एक याचिका हाईकोर्ट में लगा दी है।

Cabinet  यह है कैबिनेट का संख्‍या का गणित

केंद्र सरकार ने दलबदल कानून लागू करने के साथ ही राज्‍य में कैबिनेट के आकार भी तय कर दिया गया। इसके अनुसार राज्‍य विधानसभा के कुल सदस्‍य संख्‍या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बनाए जा सकते हैं। मुख्‍यमंत्री भी 15 प्रतिशत दायरे में रखे गए हैं। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में 90 सदस्‍य हैं। इसका 15 प्रतिशत 13.5 होता है।

पिछली सरकार ने आकार बढ़ाने का भेजा था प्रस्‍ताव

छत्‍तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार ने मंत्रियों की संख्‍या बढ़ाने का प्रस्‍ताव विधानसभा से पारित करके केंद्र सरकार को भेजा था। लेकिन इस पर संसद में कोई चर्चा नहीं हो पाई है।  

chatur postSeptember 9, 2025
402 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 04:57:36
Privacy-Data & cookie usage: