
cabinet रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कैबिनेट मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में तीन मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली है। इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है।
24 फरवरी को जारी हुई अधिसूचना
छत्तीसगढ़ के तीन मंत्रियों के विभागों में किए गए बदलाव का राजपत्र में प्रकाशन हो गया है। इस संबंध में 24 फरवरी की तारीख में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इन मंत्रियों के प्रभार में किया गया बदलाव
राज्य के जिन तीन मंत्रियों के प्रभार में बदलाव किया गया है, उनमें ओपी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल और लखन लाल देवांगन शामिल हैं। इनमें दो मंत्रियों की जिम्मेदारी में कमी की गई है, जबकि एक की बढ़ाई है।
जानिए- विभागों में क्या हुआ बदलाव
श्याम बिहारी जायसवाल के पास अभी लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा के साथ अल्प संख्यक विकास और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग है।
श्याम बिहारी के विभागों में कमी
मंत्री जायसवाल से बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग वापस ले लिया गया है।
लखन लाल देवांगन- लखन लाल देवांगन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के साथ सार्वजनिक उपक्रम, श्रम और वाणिज्यिकर (आबकारी) विभाग।
लखन लाल देवांगन से लिया गया यह विभाग वापस
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से सार्वजनिक उपक्रम विभाग वापस लिया गया है।
ओपी चौधरी- मंत्री ओपी चौधरी के पास वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर ) आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग है।
ओपी चौधरी को मिला नया विभाग
इस फेरबदल में ओपी चौधरी को एक नया विभाग सौंपा गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग लेकर ओपी चौधरी को सौंपा गया है।
सार्वजनिक उपक्रम किसके पास
गजट नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि मंत्री लखन लाल देवांगन से सार्वजनिक उपक्रम लेकर किसे दिया गया है।





