Site icon Chatur Post

Cabinet सप्‍ताहभर के भीतर 10 को कैबिनेट की दूसरी बार बैठक: अनुपूरक बजट, गाइड लाइन दर समेत इन विषयों पर चर्चा  

Cabinet रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय कैबिनेट बैठक 10 दिसंबर को प्रस्‍तावित है। यह सप्‍ताहभर के भीतर कैबिनेट की दूसरी बैठक है। बता दें कि कैबिनेट की बैठक पिछले बुधवार को भी हुई थी, जिसमें कैबिनेट ने बिजली बिल हाफ में बदलाव समेत अन्‍य फैसले हुए थे।

शीतकालीन सत्र अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसमें राज्‍य सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट पेश किया जा सकता है। कैबिनेट की बैठक मे अनुपूरक बजट के अनुमोदन की संभावना है।

विधेयक और संशोधन विधेयकों पर चर्चा

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार की तरफ से कुछ संशोधन विधेयक और विधेयक पेश किए जा सकते हैं। इन्‍हें अनुमोदन के लिए कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है।

जमीन की गाइड लाइन दर पर विचार

छत्‍तीसगढ़ में जमीन की गाइड लाइन दरों में किए गए बदलाव के बाद से बवाल मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में जमीन की गाइड लाइन की दरों की समीक्षा की जा सकती है।

मुख्‍यमंत्री ने दिए बदलाव के संकेत

बता दें कि मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने जमीन बढ़ी हुई गाइड लाइन दरों पर बादल के संकेत दिए हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जमीन की गाइड लाइन दरों की विभागीय स्‍तर पर मंथन चल रहा है। सरकार इस पर पुर्नविचार करने के लिए तैयार है।

धान खरीदी की समीक्षा

बुधवार को होने वाली इस बैठक में कैबिनेट में धान खरीदी की भी समीक्षा हो सकती है। राज्‍य में 14 नवंबर से धान की खरीदी शुरू हुई है। अब तक 22 लाख टन से ज्‍यादा धान की खरीदी हो चुकी है। इस बीच टोकन जारी करने समेत अन्‍य समस्‍याओं की समीक्षा की जा सकती है।

एससीआर पर विचार

सरकार ने स्‍टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के गठन का फैसला किया है। चालू वित्‍तीय वर्ष के बजट में की गई इस घोषणा के बाद से लगातार प्रक्रिया चल रही है। कैबिनेट में एससीआर में नियुक्तियों पर विचार किया जा सकता है।

Exit mobile version