Site icon Chatur Post

Cabinet विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक 19 को: इस वजह से की जा रही है बैठक खास होने की उम्‍मीद  

Sai Cabinet साय कैबिनेट की बैठक खत्‍म: पढ़िए- विष्‍णुदेव कैबिनेट के 8 बड़े फैसले

Cabinet  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय 21 अगस्‍त को 10 दिन के विदेश दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले 19 अगस्‍त को राज्‍य कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में होने वाली इस बैठक के खास होने की संभावना जताई जा रही है।

इन विषयों पर हो सकती है चर्चा

इस बैठक में सरकार की विभिन्‍न योजनाओं की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्‍तुत की जा सकती है। कृषि और महिला बाल विकास विभाग के कुछ प्रस्‍ताव आ सकते हैं। मानसून सीजन और खरीफ की खेती की स्थिति पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

Cabinet  इस वजह से बैठक के खास होने की उम्‍मीद

19 अगस्‍त को प्रस्‍तावित कैबिनेट की बैठक के खास होने की उम्‍मीद की जा रही है। चर्चा है कि इस बैठक से पहले राज्‍य कैबिनेट का विस्‍तार हो जाएगा। यानी नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो जाएगा। इस तरह विष्‍णुदेव साय की यह पहली फुल कैबिनेट मीटिंग हो सकती है।

शपथ ग्रहण की तैयारी

सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो चुकी है।  कैबिनेट में शामिल होने वाले तीन नाम भी चर्चा में आ गए हैं। इस बार जिन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है उनमें गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल शामिल हैं। संपत अग्रवाल का नाम भी आ रहा है।

Cabinet  पुराने मंत्रियों पर संशय

कैबिनेट में शामिल होने वालों की सूची में किसी भी पुराने मंत्री का नाम नहीं है। हालांकि अमर अग्रवाल का नाम पहले चर्चा में था, लेकिन इस बार अमर अग्रवाल या किसी अन्‍य पूर्व मंत्री का नाम चर्चा में नहीं है।

सोमवार की शाम को या मंगलवार सुबह शपथ ग्रहण

सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो चुकी है। शपथ ग्रहण राजभवन में होगा। सोमवार की शाम को या मंगलवार की सुबह शपथ ग्रहण हो सकता है।

Exit mobile version