Site icon Chatur Post

Cabinet आज 11 बजे विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक: शाम को दिल्‍ली जाएंगे सीएम

Cabinet रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय मे प्रस्‍तावित है। इस बैठक में सरकार राज्‍य में खाद की स्थिति की समीक्षा कर सकती है। इसके साथ ही रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम में तय हो सकते हैं।

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना, रजत जयंती

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य को बने हुए 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस रजत जयंती को सरकार भव्‍य तरीके से मनाने की तैयारी में है। रजत जयंती का समारोह 15 अगस्‍त से शुरू हो कर 6 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान राज्‍य में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें राष्‍ट्रीय नेताओं के साथ ही विभिन्‍न क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां शामिल होगी। कैबिनेट की बैठक में आज इस पर भी चर्चा हो सकती है।  

Cabinet मुख्‍यमंत्री का दिल्‍ली दौरा

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव का आज दिल्‍ली जाने का भी कार्यक्रम में है। सीएम विष्‍णुदेव शाम को दिल्‍ली रवाना होंगे। गुरुवार को नई दिल्‍ली में उनकी पार्टी के राष्‍ट्रीय नेताओं के साथ मुलाकात हो सकती है।

सांसदों को डिनर

सरकार के करीबी सूत्रों के अनुसार आज रात में नई दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री की तरफ से राज्‍य क सांसदों के लिए भोज का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश से लोकसभा के सभी 11 और राज्‍य सभा के सभी 5 सांसदों को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी मुख्‍यमंत्री दिल्‍ली में राज्‍य के सांसदों को डिनर करा चुके हैं।

Cabinet कैबिनेट विस्‍तार की भी अटकले

मुख्‍यमंत्री के दिल्‍ली दौरे के साथ ही राज्‍य में कैबिनेट विस्‍तार की भी अटकले लगनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि नई दिल्‍ली में गुरुवार को मुख्‍यमंत्री की पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्‍य नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसी वजह से कैबिनेट विस्‍तार की चर्चा तेज हो गई है।

केवल विस्‍तार या फेरबदल भी

इस बात की भी अटकले लग रही हैं कि कैबिनेट का केवल विस्‍तार नहीं होगा बल्कि फेरबदल भी होगा। चर्चा है कि मौजूदा कैबिनेट के कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। हालांकि इसकी संभावना कम है। इसके बावजूद दो विधायकों का मंत्री बनना तय है।

Exit mobile version